नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2025: शाहरुख, रानी और मोहनलाल सम्मानित

‘जवान’ के लिए शाहरुख, ‘मिसेज चैट्री’ के लिए रानी, मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के सम्मान।

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन इस बार बेहद खास रहा। देशभर के फिल्मप्रेमी जिस पल का इंतजार कर रहे थे, आखिरकार वह घड़ी आ ही गई। बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान को उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का नेशनल अवॉर्ड दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शाहरुख को यह सम्मान सौंपा। मंच पर आते ही पूरा विज्ञान भवन तालियों से गूंज उठा।

शाहरुख का जादू

‘जवान’ ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई थी। फिल्म ने कई अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़े और दर्शकों को एक्शन, इमोशन और दमदार कहानी से बांधे रखा। इसमें शाहरुख का डबल रोल फैन्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं था। अवॉर्ड मिलने के बाद उनके चेहरे पर जो खुशी झलकी, उसने यह साबित कर दिया कि क्यों उन्हें अब भी “किंग खान” कहा जाता है।

रानी मुखर्जी का दमदार प्रदर्शन

इस समारोह में अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भी बड़ा सम्मान मिला। उन्हें ‘मिसेज चैटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ में उनकी प्रभावशाली भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। फिल्म में रानी ने एक ऐसी मां का किरदार निभाया जो अपने बच्चों के लिए सिस्टम से टकराती है। उनकी अभिनय क्षमता को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने सराहा।

विक्रांत मैसी भी चमके

इस बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड शाहरुख के साथ विक्रांत मैसी को भी मिला। उन्होंने फिल्म ‘12वीं फेल’ में संघर्षरत स्टूडेंट का किरदार निभाकर लाखों युवाओं को प्रेरित किया। सच्चाई और गहराई से भरे उनके अभिनय ने उन्हें यह बड़ा सम्मान दिलाया।

मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड

भारतीय सिनेमा के महानायक मोहनलाल को आजीवन योगदान के लिए दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। चार दशकों में 400 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके मोहनलाल मलयालम सिनेमा के साथ-साथ तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में भी अपनी छाप छोड़ चुके हैं। कॉमेडी से लेकर गंभीर किरदारों तक, उनकी बहुमुखी प्रतिभा ने उन्हें भारतीय फिल्म जगत का अनमोल रत्न बना दिया है।

मुख्य श्रेणियों में विजेता

  • सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्मकटहल: ए जैकफ्रूट मिस्ट्री
  • सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म12वीं फेल
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब इस बार शाहरुख खान को उनकी फिल्म जवान और विक्रांत मैसी को 12वीं फेल के लिए मिला।”
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – रानी मुखर्जी (मिसेज चैट्री वर्सेज नॉर्वे)
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – सुदीप्तो सेन (द केरला स्टोरी)

·  “पॉपुलर फिल्म कैटेगरी में जीत हासिल की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने।”

·  क्षेत्रीय सिनेमा की चमक

इस बार क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों ने भी पुरस्कारों में खास जगह बनाई।

  • तेलुगुभगवंत केशरी
  • गुजरातीवश
  • तमिलपार्किंग
  • कन्नड़द रे ऑफ होप

तकनीकी और संगीत श्रेणियां

तकनीकी कैटेगरी में भी कई फिल्मों ने अपनी जगह बनाई।

  • सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्वगायिका – शिल्पा राव (जवान – चलेया)
  • सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायकबेबी (तेलुगु) का गाना प्रेमिष्ठुन्ना
  • सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफीद केरला स्टोरी
  • कोरियोग्राफी की श्रेणी में अवॉर्ड फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के गीत ढिंढोरा बाजे रे को मिला।
  • सर्वश्रेष्ठ मेकअप और कॉस्ट्यूम डिजाइनसैम बहादुर
  • सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइनएनिमल

विशेष उल्लेख

  • एनिमल (री-रिकॉर्डिंग मिक्सर – एम.आर. राधाकृष्णन)
  • सर्वश्रेष्ठ एक्शन निर्देशनहनुमान (तेलुगु)
  • सर्वश्रेष्ठ गीतकारबलगम (द ग्रुप) (तेलुगु)

नॉन-फीचर फिल्म कैटेगरी

  • सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्रीगॉड, वल्चर एंड ह्यूमन
  • सर्वश्रेष्ठ पटकथासनफ्लावर वर द फर्स्ट वन टू नो (कन्नड़)
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्मनेकल: क्रॉनिकल ऑफ द पैडी मैन (मलयालम), द सी एंड सेवन विलेजेस (ओड़िया)
  • सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशनद फर्स्ट फिल्म (हिंदी)
  • सर्वश्रेष्ठ संपादनमूवी फोकस (अंग्रेजी)

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि भारतीय सिनेमा लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। शाहरुख, रानी, विक्रांत और मोहनलाल जैसे सितारों की उपलब्धियां दर्शाती हैं कि मेहनत और समर्पण से हर कलाकार अपने काम के जरिए दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ सकता है।

Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *