होर्मुज़ स्ट्रेट में कार्गो शिप पर हमला, भारत ने की कड़ी निंदा

कांडला पोर्ट आ रहे जहाज़ पर हमले के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 23 में से 20 क्रू को बचाया गया

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में भारत की ओर आ रहे एक थाई कार्गो जहाज़ पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है।

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि 11 मार्च को स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ में थाईलैंड के जहाज़ “मयूरी नारी” पर हमले की जानकारी मिली है। यह जहाज़ भारत के कांडला पोर्ट की ओर आ रहा था।

मंत्रालय ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच व्यावसायिक जहाज़ों को सैन्य हमलों का निशाना बनाया जाना बेहद चिंताजनक है और भारत इसकी कड़ी निंदा करता है।

बयान में यह भी कहा गया कि वाणिज्यिक जहाज़ों को निशाना बनाना, निर्दोष क्रू सदस्यों की जान को खतरे में डालना और समुद्री नेविगेशन व अंतरराष्ट्रीय व्यापार की स्वतंत्रता में बाधा डालना पूरी तरह अस्वीकार्य है और ऐसे कदमों से बचना चाहिए।

इससे पहले थाईलैंड की नौसेना ने जानकारी दी थी कि स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से गुजर रहे थाई झंडे वाले एक कार्गो जहाज़ पर हमला हुआ है। जहाज़ के क्रू को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

थाई नेवी के मुताबिक, यह हमला उस समय हुआ जब जहाज़ यूएई के अबू धाबी स्थित खलीफा पोर्ट से रवाना होने के कुछ ही घंटे बाद होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुजर रहा था।

BBC के रिपोर्ट के अनुसार थाईलैंड की नौसेना ने जानकारी दी है कि स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से गुजर रहे थाई झंडे वाले एक कार्गो जहाज़ पर हमला हुआ है। जहाज़ के क्रू को सुरक्षित निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है।


रॉयल थाई नेवी के बयान के अनुसार, जहाज़ पर कुल 23 थाई क्रू मेंबर मौजूद थे। थाई अधिकारियों का कहना है कि ओमान की नौसेना अब तक 20 क्रू सदस्यों को बचा चुकी है, जबकि बाकी तीन लोगों को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया जारी है।


थाई नेवी ने बताया कि इस घटना की शुरुआती जानकारी अधिकारियों को करीब 11:00 बजे मिली थी, हालांकि बयान में यह नहीं बताया गया कि यह समय किस टाइम ज़ोन के अनुसार है।


बयान में यह भी कहा गया कि जहाज़ यूएई के अबू धाबी स्थित खलीफा पोर्ट से रवाना होने के कुछ घंटे बाद ही हमले का शिकार हो गया।


फिलहाल इस हमले के कारणों की जांच जारी है और अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि थाई कार्गो शिप पर हमला किसने किया।

Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *