Live बिहार चुनाव 2025: शुरुआती रुझानों ने बदला खेल, BJP सबसे आगे

गिनती के साथ बढ़ रहा NDA का उत्साह, कई सीटों पर कड़ा मुकाबला जारी

Bihar Election Result Live: RJD का वोट शेयर BJP-JDU से भी ज्यादा

बिहार विधानसभा चुनाव में RJD वोट शेयर में BJP और JDU से आगे है।

2:30 बजे तक के आंकड़े:

RJD: 22.77% वोट शेयर

BJP: 20.92% वोट शेयर

JDU: 18.96% वोट शेयर


Bihar Election Result Live: लालू के दोनों लाल का बुरा हाल

लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव राघोपुर सीट पर 11वें राउंड के बाद पीछे चल रहे हैं।

तेज प्रताप यादव महुआ सीट पर लगातार चौथे स्थान पर हैं।


Bihar Election Result Live: महागठबंधन के सहयोगी दलों को कितनी सीटें

बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में महागठबंधन के सभी दलों को 37 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है।

RJD (तेजस्वी यादव): 29 सीटें

कांग्रेस: 5 सीटें

VIP: 0 सीटें

लेफ्ट दल: 3 सीटें

IIP (आईपी गुप्ता): 0 सीटें


Bihar Election Result Live: NDA के सहयोगी दलों को कितनी सीटें

बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में NDA के सभी दलों को 200 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है।

BJP: 91 सीटें

JDU (नीतीश कुमार): 78 सीटें

LJP(R) (चिराग पासवान): 21 सीटें

HAM (जीतन राम मांझी): 5 सीटें

RLM (उपेंद्र कुशवाहा): 4 सीटें


Bihar Election Result Live: बिना नीतीश कुमार के बिहार में सरकार बना सकती है BJP!

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे पूरी तरह BJP के पक्ष में जाते दिख रहे हैं।

रुझान बताते हैं कि BJP के पास इतनी ताकत है कि वो बिना नीतीश कुमार और बिना महागठबंधन को तोड़े भी बिहार में सरकार बना सकती है।

चुनाव आयोग के रुझानों में BJP को 91 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है।

अगर इसमें चिराग पासवान की 22 सीटों, HAM की 5 सीटें और RLM की 4 सीटें जोड़ दी जाएं, तो NDA का बहुमत का आंकड़ा 122 सीटों तक पहुँच रहा है।


Bihar Election Result Live: तेजस्वी यादव की सांसें अटकीं

तेजस्वी यादव के लिए बिहार विधानसभा चुनाव में नतीजों का दिन बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है।

राघोपुर विधानसभा सीट पर अब तक 10 राउंड की गिनती हो चुकी है।

तेजस्वी यादव हर राउंड के बाद कभी आगे, कभी पीछे हो रहे हैं।

आठवें राउंड तक 500 वोटों से आगे रहने वाले तेजस्वी यादव अब 10वें राउंड में 3230 वोट से पीछे चल रहे हैं।


Bihar Election Result Live: ढोल-नगाड़ों और गुलाल के साथ जश्न मना रही BJP

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बढ़त बरकरार रहने पर बीजेपी समर्थक जश्न मना रहे हैं।

जश्न का वीडियो भी सामने आया है।

एनडीए इस समय 197 सीटों पर आगे चल रहा है:

BJP: 89 सीटें

JDU: 79 सीटें

LJP(RV): 21 सीटें

HAMS: 4 सीटें

RLM: 4 सीटें

मतगणना अभी जारी है।


Bihar Election Result Live: प्रशांत किशोर की जन सुराज का नाम-ओ-निशान नहीं?

बिहार विधानसभा चुनाव में अब तक के रुझानों में हर पार्टी को कुछ न कुछ मिला है।

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का खाता भी नहीं खुला।

बिहार में सबसे ज्यादा चुनाव प्रचार करने वाली जन सुराज के लिए यह बेहद निराशाजनक परिणाम है।


Bihar Election Result Live: लोकगीत के ज़रिए महिलाओं ने महागठबंधन पर कसा तंज

NDA को बहुमत से ज्यादा सीटें मिलने में महिला वोटर फैक्टर अहम बताया जा रहा है।

महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान कर एनडीए को अग्रिम पंक्ति में रखा।

महिलाओं ने कहा: “हमने एनडीए और नीतीश कुमार को वोट किया, जंगलराज के खिलाफ।”

महिलाओं ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार सीएम थे, हैं और रहेंगे, तेजस्वी यादव का सपना अधूरा रहेगा।


Bihar Election Result Live: बिहार की वो सीटें जहां है कांटे की टक्कर

कुछ सीटों पर वोट का अंतर 1000 से भी कम है।

आरजेडी

नरपट गंज: मनीष यादव आगे, 774 वोट (राउंड 4)

चारबरहरिया: अरुण गुप्ता आगे, 226 वोट (राउंड 10)

बख्तियारपुर: अनिरुद्ध कुमार आगे, 263 वोट (राउंड 18)

रफीगंज: गुलाम शाहिद आगे, 259 वोट (राउंड 4)

गोह: अमरेंद्र कुमार आगे, 595 वोट (राउंड 6)

जेडीयू

नरकटिया: विशाल कुमार 174 वोट से आगे (राउंड 10)

सोनवर्षा: रत्नेश सदा 991 वोट से आगे (राउंड 7)

हथुआ: रामसेवक सिंह 826 वोट से आगे (राउंड 11)

नबीनगर: चेतन आनंद 407 वोट से आगे (राउंड 6)

डुमरांव: राहुल सिंह 764 वोट से आगे (राउंड 12)

बीजेपी

छातापुर: नीरज कुमार सिंह 442 वोट से आगे (राउंड 9)

दरौंदा: करनजीत सिंह 726 वोट से आगे (राउंड 7)

अन्य

ठाकुरगंज: AIMIM के गुलाम हसनैन 357 वोट आगे (राउंड 10)

चेनारी: कांग्रेस मंगल राम 275 वोट आगे (राउंड 4)

वाल्मिकी नगर: कांग्रेस सुरेंद्र प्रसाद 898 वोट आगे (राउंड 11)

बाराचट्टी: हम की ज्योति देवी 361 वोट आगे (राउंड 7)

आरएलएम: माधव आनंद 668 वोट आगे (राउंड 7)


Bihar Election Result Live: तरारी, शाहपुर और जगदीशपुर सीटों के रुझान

तरारी: BJP प्रत्याशी विशाल प्रशांत 12वें राउंड में 7608 वोट से आगे, कुल 45,758 वोट।

शाहपुर: BJP प्रत्याशी राकेश रंजन 15वें राउंड में 11,422 वोट से आगे, कुल 50,850 वोट।

जगदीशपुर: JDU प्रत्याशी श्रीभगवान सिंह कुशवाहा 10वें राउंड में 216 वोट से आगे, कुल 34,186 वोट।


Bihar Election Result Live: संदेश और अगिआंव विधानसभा सीटों का रुझान

संदेश विधानसभा: RJD प्रत्याशी दीपू सिंह 14वें राउंड में 3506 वोट से आगे, कुल 44,055 वोट।

JDU प्रत्याशी राधा चरण साह 40,549 वोट।

अगिआंव: BJP प्रत्याशी महेश पासवान 10वें राउंड में 2243 वोट से आगे, कुल 30,551 वोट।

माले प्रत्याशी शिव प्रकाश रंजन 28,308 वोट।


Bihar Election Result Live: आरा और बड़हरा विधानसभा सीट के रुझान

आरा: BJP प्रत्याशी संजय सिंह टाइगर 12वें राउंड में 4217 वोट से आगे, कुल 44,456 वोट।

CPIM माले प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी 40,239 वोट।

बड़हरा: BJP प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह 14वें राउंड में 6577 वोट से आगे, कुल 40,285 वोट।

RJD प्रत्याशी राम बाबू सिंह 33,708 वोट।


Bihar Election Result Live: समस्तीपुर की 10 सीटों पर कौन आगे

समस्तीपुर की 10 सीटों में 6 पर NDA, 4 पर महागठबंधन आगे।

JDU: अश्वमेघ देवी 14,414 वोट, विजय कुमार चौधरी 7,078 वोट, महेश्वर हजारी 24,126 वोट।

RJD: आलोक कुमार मेहता 12,857 वोट, रण विजय साहू 4,627 वोट, डॉ. एज्या यादव 7,490 वोट।

CPIM: अजय कुमार 1,621 वोट।

BJP: बीरेंद्र कुमार 24,663 वोट।


Bihar Election Result Live: ‘अखिलेश यादव के पेट में दर्द होना स्वाभाविक’- ब्रजेश पाठक

यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने NDA की बड़ी बढ़त पर खुशी जताई।

उन्होंने कहा कि बिहार में प्रचंड बहुमत के साथ NDA की सरकार बन रही है।

पीएम मोदी के गरीब कल्याण योजनाओं और नीतीश कुमार के सुशासन पर जनता का आशीर्वाद मिला।

ब्रजेश ने कहा कि अखिलेश यादव के पेट में दर्द होना स्वाभाविक है, उनके पार्टनर जनता की नापसंदगी का सामना कर रहे हैं।

जनता ने जंगलराज को समाप्त करने का मन बना लिया है।

_______________________________________________________________________________________________________

Bihar Election Result Live: जगदंबिका पाल ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

सिद्धार्थनगर से सांसद जगदंबिका पाल ने बिहार चुनाव के रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए महागठबंधन और अखिलेश यादव दोनों को घेरा। उन्होंने कहा कि जनता ने वंशवाद पर आधारित गठबंधन को इस चुनाव में करारा जवाब दिया है और यही वजह है कि दो चरणों की वोटिंग के दौरान कहीं भी रीपोल की ज़रूरत नहीं पड़ी।

अखिलेश यादव द्वारा SIR को लेकर किए गए पोस्ट पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि हार को स्वीकार करने के बजाय विपक्ष अब चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठा रहा है। पाल ने कहा कि ऐसे बयान केवल मतदाताओं के फैसले को कमजोर दिखाने की कोशिश हैं, जबकि बिहार की जनता ने साफ संदेश दिया है कि वह सुशासन और स्थिरता के साथ है।


Bihar Election Result Live: 1 बजे तक NDA का मजबूत प्रदर्शन जारी

इलेक्शन कमीशन द्वारा 1 बजे तक जारी रुझानों के मुताबिक बिहार चुनाव में NDA मजबूती से आगे बढ़ रहा है। बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर रही है, जबकि जेडीयू भी मजबूत स्थिति में है। महागठबंधन की प्रमुख पार्टी आरजेडी तीसरे नंबर पर पहुँच गई है।

ताज़ा स्थिति (1 PM तक):

BJP: 90 सीटों पर आगे

JDU: 80 सीटों पर आगे

RJD: 29 सीटों पर आगे

LJP (R): 20 सीटों पर आगे

कांग्रेस: 5 सीटों पर आगे

AIMIM: 5 सीटों पर आगे

HAM: 4 सीटों पर आगे

CPI(ML): 4 सीटों पर आगे

RLM: 4 सीटों पर आगे

CPI(M): 1 सीट पर आगे

BSP: 1 सीट पर आगे


Bihar Election Result Live: ‘कांग्रेस को मिला सबक’ – मोहन यादव

बिहार में एनडीए को मिल रहे बहुमत पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महागठबंधन पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस और उसके सहयोगियों को सबक मिल गया होगा। “जमीन से जुड़े रहो, जमीन की राजनीति करो। हवा में उड़ोगे तो हवा में उछाल दिए जाओगे,” उन्होंने तीखा तंज कसते हुए कहा।


Bihar Election Result Live: इंदौर BJP में बिहार की जीत का जश्न

बिहार चुनाव में एनडीए की शानदार बढ़त के बाद इंदौर में जश्न शुरू हो गया है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जीत की खुशी मनाई और मिठाई बांटी। इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी पहुंचे और कार्यकर्ताओं को बधाई दी।


Bihar Election Result Live: तेजस्वी यादव को मिली राहत

राघोपुर विधानसभा सीट पर मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है। ताज़ा जानकारी के मुताबिक, आठवें राउंड की गिनती में तेजस्वी यादव एक बार फिर आगे निकल गए हैं। वे 585 वोटों की बढ़त के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि सातवें राउंड में वे 343 वोटों से पीछे हो गए थे।


Bihar Election Result Live: ‘बीजेपी दल नहीं, छल है’ – अखिलेश यादव

बिहार विधानसभा चुनाव में NDA को मिल रही भारी बढ़त पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा हमला बोला है।
उन्होंने कहा, “बिहार में जो खेल SIR ने किया है, वो अब बंगाल, तमिलनाडु, यूपी और बाकी राज्यों में नहीं हो पाएगा, क्योंकि इस चुनावी साजिश का भंडाफोड़ हो चुका है। अब हमारा ‘PPTV’ यानी ‘पीडीए प्रहरी’ चौकन्ना रहकर भाजपाई मंसूबों को नाकाम करेगा। बीजेपी दल नहीं, छल है।”


Bihar Election Result Live: दानापुर बीजेपी उम्मीदवार का बड़ा बयान

बिहार के दानापुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार राम कृपाल यादव ने कहा, “अभी तक जो नतीजे सामने आए हैं, उसमें बिहार की जनता ने NDA को पूरा समर्थन और आशीर्वाद दिया है और हम बंपर जीत की ओर हैं।”


Bihar Election Result Live: ‘यह चौंकाने वाला नतीजा नहीं’ – संजय राउत

बिहार में NDA को बंपर बहुमत मिलने और महागठबंधन के लगभग पिछड़ जाने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने कहा कि यह कोई चौंकाने वाला नतीजा नहीं है। “निर्वाचन आयोग और बीजेपी की मिलीभगत में जो राष्ट्रीय स्तर पर काम चल रहा था, उसे देखते हुए इससे अलग परिणाम संभव ही नहीं था। पूरा का पूरा महाराष्ट्र पैटर्न! जिस महागठबंधन की जीत तय मानी जा रही थी, उसे 50 सीटों के भीतर रोक दिया गया।”


Bihar Election Result Live: मध्य प्रदेश में बिहार चुनाव का जश्न

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों के आते ही जश्न शुरू हो गया है।
बीजेपी सांसद विवेक बंटी साहू और पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे ने ढोल-नगाड़ों पर जमकर नृत्य किया और कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर एनडीए की बढ़त की बधाई दी।


Bihar Election Result Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी BJP कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

बिहार चुनाव में NDA को मिल रही भारी बढ़त के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे।
अपेक्षा है कि पीएम मोदी बिहार में एनडीए की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।


Bihar Election Result Live: चुनावी कार्य में जुटे पदाधिकारी की तबीयत बिगड़ी

कदवा में मतगणना कार्य में लगे प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी (Block Statistics Officer) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजा गया।

_______________________________________________________________________________________________________

Bihar Election Result Live: NDA की बढ़त पर रेखा गुप्ता का बयान

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की मिल रही बंपर बढ़त पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि “बिहार की जीत, विश्वास और विकास की जीत है”।
बता दें कि रेखा गुप्ता इस चुनाव में बीजेपी की स्टार प्रचारक थीं और उन्होंने बिहार में कई रैलियां की थीं।


Bihar Election Result Live: AIMIM से भी पीछे हुई कांग्रेस

बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन काफी कमजोर दिख रहा है। दोपहर 12:45 तक के रुझानों में कांग्रेस अपने सहयोगी CPI(ML) से भी पीछे हो गई है।

CPI(ML): 5 सीटों पर बढ़त

AIMIM: 5 सीटों पर आगे

कांग्रेस: केवल 4 सीटों पर बढ़त


Bihar Election Result Live: फिर बिछड़े तेजस्वी यादव

लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव राघोपुर विधानसभा सीट से एक बार फिर पीछे हो गए हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी सातवें राउंड के रुझानों के अनुसार, तेजस्वी यादव 343 वोटों से पिछड़ रहे हैं। बीजेपी उम्मीदवार सतीश कुमार इस समय बढ़त बनाए हुए हैं।


Bihar Election Result Live: RSS हेडक्वार्टर के पास जोरदार जश्न

बिहार में एनडीए और बीजेपी की मिल रही प्रचंड बढ़त को लेकर नागपुर में जश्न का माहौल है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय के पास स्थित बबड़कस चौक पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और पटाखों के साथ खुशी मनाई। जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को मिठाइयां भी बांटी।


Bihar Election Result Live: ‘यह मोदी की जीत’ – गिरिराज सिंह

12:40 PM (IST) • 14 Nov 2025

बिहार विधानसभा चुनाव के ताज़ा रुझानों में NDA को मिल रही भारी बढ़त पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह नतीजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की जीत हैं। गिरिराज सिंह के अनुसार, बिहार की जनता ने विकास और स्थिरता के मुद्दे पर NDA पर भरोसा जताया है।


Bihar Election Result Live: महाराष्ट्र के बिहारी नेता संजय निरुपम का बड़ा बयान

बिहार में NDA की संभावित जीत के बीच महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की पार्टी के नेता और मूल रूप से बिहार से जुड़े संजय निरुपम ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। निरुपम ने कहा कि इस चुनाव में बिहार की जनता ने जात-पात की राजनीति से ऊपर उठकर मतदान किया है। उनके मुताबिक, “कांग्रेस जिस वोट चोरी का मुद्दा उठा रही है, वह पूरी तरह बेबुनियाद है। SIR फॉर्म से पहले हो या बाद में—NDA को जनसमर्थन लगातार मिला है। इससे साफ है कि वोट चोरी का कोई सवाल ही नहीं है।”

संजय निरुपम ने दावा किया कि एकनाथ शिंदे जिन क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के लिए गए, वहां NDA उम्मीदवारों को बढ़त मिली है। उन्होंने इसे NDA की मजबूती और एकजुटता का संकेत बताया।

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए निरुपम ने कहा, “चुनाव के सबसे महत्वपूर्ण समय में राहुल गांधी विदेश यात्राओं में व्यस्त थे। उनके इस रवैए से कांग्रेस का नुकसान होना तय था।” उन्होंने आगे कहा कि लालू यादव के “जंगलराज” का डर आज भी मतदाताओं के बीच बना हुआ है, और यही डर तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर भी असर डालता है।


Bihar Election Result Live: सीएम आवास के बाहर BSF तैनात

बिहार चुनाव के ताज़ा रुझानों में एनडीए को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है। बीजेपी और जेडीयू के कार्यकर्ताओं में जीत की उम्मीदों के साथ खुशी का माहौल है। वहीं दूसरी ओर राजनीतिक हलचल के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था अचानक मजबूत कर दी गई है।
सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों ने संभावित भीड़ और राजनीतिक हलचल को देखते हुए BSF जवानों को तैनात किया है। सीएम आवास के आसपास सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है और आने-जाने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

बताया जा रहा है कि जैसे-जैसे रुझान एनडीए के पक्ष में स्पष्ट होते जा रहे हैं, बिहार की सियासत में कुछ बड़े फैसले या बैठकों की संभावना भी बढ़ गई है। इसी वजह से सुरक्षा में यह बदलाव किया गया है।


Bihar Election Results 2025 Live: बड़े सवाल का जवाब—सीएम कौन बनेगा? मंत्री का बयान आया सामने

बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरती दिख रही है।
इसी बीच राजनीतिक हलकों में सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है—इस बार मुख्यमंत्री कौन बनेगा?

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री महेश्वर हजारी ने साफ कहा है कि
“एनडीए को बहुमत मिल रहा है और मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार ही शपथ लेंगे।”
उन्होंने दावा किया कि एनडीए आराम से बढ़त बनाए हुए है और सरकार बनाना तय है।


Bihar Election Result Live: महुआ से तेज प्रताप सिर्फ 4,399 वोट पर अटके, 14 हजार से ज्यादा से पिछड़ गए

महुआ विधानसभा सीट से बड़ा अपडेट सामने आया है। 26 में से 6 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है, और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
अब तक उन्हें सिर्फ 4,399 वोट मिले हैं, जबकि LJPR उम्मीदवार संजय सिंह 19,106 वोटों के साथ भारी बढ़त बनाए हुए हैं।
RJD के उम्मीदवार मुकेश कुमार रोशन दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।
तेज प्रताप यादव की हार का अंतर 14,000 से अधिक हो चुका है, जो उनके लिए गंभीर चिंता की बात है।


Bihar Election Result Live: ठाकुरगंज सीट पर 6 राउंड—JDU की मजबूत लीड

ठाकुरगंज विधानसभा सीट से ताज़ा आंकड़े—

JDU: 24,164 वोट

AIMIM: 18,900 वोट

जेडीयू उम्मीदवार गोपाल अग्रवाल करीब 5,000 वोटों से आगे चल रहे हैं।
छह राउंड की गिनती के बाद JDU की बढ़त और मजबूत दिख रही है।


Bihar Election Result Live: नित्यानंद राय बोले—’बिहार ने लठैत राजनीति को खारिज कर दिया’

रुझानों में NDA को स्पष्ट बढ़त मिलते ही केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कड़ा बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने परिवारवाद और हिंसा की राजनीति को नकार दिया, और एनडीए को जनादेश देकर विकास के पक्ष में वोट दिया है।
राय ने दावा किया कि राज्य में स्थिर और मजबूत सरकार एनडीए की ही बनने वाली है।


Bihar Election Result Live: RJD ने कहा—’तेजस्वी अभी भी रेस में हैं’

RJD नेता सारिका पासवान का बयान सामने आया है।
उन्होंने कहा कि अभी कई राउंड की गिनती बाकी है और
“तेजस्वी यादव 3,000 वोट से पीछे हैं, लेकिन रुझान बदलेंगे।
हम भारी मतों से जीतेंगे, महागठबंधन की सरकार बनेगी और 18 नवंबर को तेजस्वी शपथ लेंगे।”

RJD अभी भी आगे बढ़ने की उम्मीद बनाए हुए है।


Bihar Election Result Live: RJD ने कहा—’पिक्चर अभी बाकी है’

NDA की प्रचंड बढ़त के बीच RJD ने फिर दावा किया कि अंतिम नतीजे बदल सकते हैं।
सारिका पासवान ने कहा—
“60-70 सीटों पर हम बेहद कम अंतर से पीछे हैं। ये शुरुआती रुझान हैं, अंतिम तस्वीर अलग होगी। पिक्चर अभी बाकी है।”

RJD का दावा है कि कई सीटों पर अंतर बेहद कम है और नतीजों में बड़ा बदलाव संभव है।


Bihar Election Result Live: इलेक्शन कमीशन के आंकड़ों में BJP सबसे बड़ी पार्टी

इलेक्शन कमीशन ने बिहार विधानसभा चुनाव की सभी 243 सीटों का रुझान जारी कर दिया है. इसमें बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. चुनाव आयोग के मुताबिक, बीजेपी ने 85 सीटों पर बढ़त बनाई है. नीतीश कुमार की जेडीयू 76 सीटों पर आगे दिख रही है. आरजेडी 34 सीटों पर तो वहीं लोजपा रामविलास 22 सीटों पर आगे चल रही है. 

_______________________________________________________________________________________________________

Bihar Election Result Live: दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस को दी सख्त सलाह

इलेक्शन कमीशन के रुझानों के बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पार्टी को आत्मनिरीक्षण की नसीहत दी है. उन्होंने मतदान प्रक्रिया और संगठन दोनों पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा:

“जो मेरा शक था वही हुआ. 62 लाख वोट काटे गए, 20 लाख नए जुड़े, जिनमें से 5 लाख वोट बिना SIR फॉर्म के जोड़ दिए गए. ज्यादातर कटे हुए वोट गरीबों, दलितों और अल्पसंख्यक वर्ग के हैं. EVM पर शंका पहले भी थी और आज भी बनी हुई है.”

उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस को अपने संगठन और बूथ स्तर की तैयारी पर विशेष ध्यान देना होगा।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि आज की राजनीति में सिर्फ बड़ी रैलियों से कुछ हासिल नहीं होता, बल्कि मतदान केंद्र पर मजबूत जनसंपर्क ही जीत दिलाता है। अंत में उन्होंने सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई भी दी।

_______________________________________________________________________________________________________

Bihar Election Result Live: मतगणना में BJP ने बनाई सबसे मज़बूत बढ़त

बिहार विधानसभा चुनाव के ताज़ा रुझानों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरती दिखाई दे रही है.
इलेक्शन कमीशन के डेटा के अनुसार—

BJP: 83 सीटों पर आगे

JDU (नीतीश कुमार): 79 सीटों पर बढ़त

RJD (तेजस्वी यादव): 32 सीटों पर लीड

LJPR (चिराग पासवान): 22 सीटों पर आगे

कांग्रेस: 6 सीटों पर बढ़त

CPIML: 6 सीटों पर आगे

रुझान साफ़ संकेत दे रहे हैं कि बीजेपी और जेडीयू मिलकर फिर से सत्ता में मजबूत वापसी कर सकती हैं.

_______________________________________________________________________________________________________

Bihar Election Result Live: अलीनगर सीट पर मैथिली ठाकुर की मज़बूत बढ़त जारी

दरभंगा की अलीनगर विधानसभा सीट से बड़ी अपडेट—
बीजेपी उम्मीदवार मैथिली ठाकुर लगातार अपनी बढ़त बनाए हुए हैं.
ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, आरजेडी उम्मीदवार बिनोद मिश्रा अब 4,000 से अधिक वोटों से पीछे चल रहे हैं.

ये डेटा चार राउंड की गिनती के बाद सामने आया है, जो मैथिली ठाकुर की स्थिति को और मजबूत दिखाता है.

_______________________________________________________________________________________________________

Bihar Election Result Live: राघोपुर से तेजस्वी यादव पीछे चले

वैशाली जिले की महत्वपूर्ण राघोपुर सीट से बड़ी खबर सामने आई है. इलेक्शन कमीशन के ताजा रुझानों के अनुसार, महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे तेजस्वी यादव इस समय पीछे चल रहे हैं.
बीजेपी उम्मीदवार सतीश कुमार ने बढ़त बना ली है और लगभग 1273 वोटों से आगे हैं.
तेजस्वी यादव अब दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं, जिससे इस हाई-प्रोफाइल सीट पर मुकाबला और दिलचस्प हो गया है.

_______________________________________________________________________________________________________

(Bihar Election Result Live: बिहार चुनाव में कांग्रेस ने मानी हार

बिहार चुनाव के कांग्रेस प्रभारी अशोक गहलोत ने मतगणना के रुझानों को निराशाजनक बताया है. उन्होंने कहा, “महिलाओं को जो 10-10 हजार दिए गए. यह भी एक फैक्टर था. ईसी मूकदर्शक बना रहा. चुनाव आयोग को रोकना चाहिए था कि यह चुनाव के समय भी बंटता रहा. राहुल गांधी वोट चोरी की बात कह रहे थे. यही होता है वोट चोरी, और क्या होता है?”

Bihar Election Result Live: JDU कार्यालय में जश्न की शुरुआत

एनडीए और जेडीयू को मिल रही मजबूत बढ़त ने पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया है. रुझानों में बढ़त स्थिर होते ही जेडीयू कार्यालय में जश्न का माहौल बन गया. कार्यकर्ता शंख, घंटा-घड़ियाल और ढोल-नगाड़ों के साथ ऑफिस पहुंच रहे हैं और जीत की उम्मीद में खुशी मना रहे हैं.

_______________________________________________________________________________________________________

Bihar Election Result Live: तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका

महुआ विधानसभा सीट से आ रहे शुरुआती नतीजों में तेज प्रताप यादव की स्थिति कमजोर दिख रही है। इलेक्शन कमीशन द्वारा जारी तीसरे राउंड की गिनती के बाद, तेज प्रताप चौथे स्थान पर खिसक गए हैं।

इस सीट पर LJPR के उम्मीदवार संजय कुमार सिंह बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि

दूसरे स्थान पर— RJD के मुकेश कुमार रोशन

तीसरे स्थान पर— AIMIM के अमित कुमार

और चौथे स्थान पर— जनशक्ति जनता दल के तेज प्रताप यादव

महुआ सीट पर मुकाबला तेज़ी से बदल रहा है, लेकिन फिलहाल तेज प्रताप के लिए स्थिति प्रतिकूल नज़र आ रही है।


Bihar Election Result Live: चिराग पासवान के लिए बड़ी खुशखबरी

बिहार चुनाव की मतगणना से आ रहे रुझानों में चिराग पासवान के लिए सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। इलेक्शन कमीशन के ताज़ा अपडेट के अनुसार, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 22 सीटों पर बढ़त बना ली है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि चिराग पासवान की पार्टी ने कुल 29 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से अधिकतर पर मुकाबला प्रतिद्वंद्वी दलों के लिए चुनौती बनता दिख रहा है। इन रुझानों को चिराग के लिए चुनावी सफलता के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।


Bihar Election Result Live: रुझानों में JDU का दबदबा

बिहार चुनाव के शुरुआती रुझानों में नीतीश कुमार की जेडीयू सबसे आगे नजर आ रही है। इलेक्शन कमीशन के अनुसार,

JDU — 81 सीटों पर आगे

BJP — 78 सीटों पर बढ़त

इस प्रकार, इन शुरुआती आंकड़ों से जेडीयू फिलहाल सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है।

वहीं, विपक्ष की स्थिति पर नज़र डालें तो

RJD — 35 सीटों पर आगे

LJPR — 22 सीटों पर बढ़त, जिनमें चिराग पासवान का प्रभाव साफ दिख रहा है।

बदलते रुझानों के बीच बिहार की राजनीतिक तस्वीर धीरे-धीरे स्पष्ट होती जा रही है।


Bihar Election Result Live: NDA ने 190 सीटों पर मजबूत बढ़त बनाई

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में एनडीए को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। मौजूदा आंकड़ों के अनुसार, नीतीश कुमार की अगुवाई वाला गठबंधन 190 सीटों पर आगे चल रहा है।

वहीं दूसरी ओर, तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन को सिर्फ 50 सीटों पर बढ़त हासिल है। इसके अलावा अन्य उम्मीदवार 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

रुझानों से साफ संकेत मिल रहे हैं कि एनडीए एक बार फिर मजबूत स्थिति में है और मुकाबला एकतरफ़ा होता दिख रहा है।


Bihar Election Result Live: गिरिराज सिंह का हमला — “राहुल गांधी और तेजस्वी लूट-खसोट में लगे हैं”

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार चुनाव के मौजूदा रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि शुरुआती संकेत साफ दिखा रहे हैं कि एनडीए को प्रचंड जीत मिलने वाली है।

गिरिराज सिंह ने अपने बयान में कहा,
“क्यों न जीत मिले? एक तरफ लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और राहुल गांधी हैं—जो लूट-खसोट के प्रतीक बन चुके हैं। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं, जो विकास और शांति का प्रतिनिधित्व करते हैं। जनता ऐसे लोगों को ही वोट देगी जो राज्य में अमन और स्थिरता कायम रख सकें।”

उन्होंने यह भी कहा कि मतदाताओं का रुझान स्पष्ट करता है कि जनता शांति, विकास और स्थिर शासन चाहती है, इसलिए एनडीए को भारी समर्थन मिल रहा है।


Bihar Election Result Live: काराकाट सीट पर JDU की बढ़त बरकरार

रोहतास, काराकाट विधानसभा (सीट संख्या-213): शुरुआती रुझानों में जेडीयू के उम्मीदवार महाबली सिंह लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।

महाबली सिंह (JDU): 8,526 वोट

अरुण कुमार (CPIML): 6,567 वोट

ज्योति सिंह (निर्दलीय): 2,403 वोट

_______________________________________________________________________________________________________

10:33 AM (IST) • 14 Nov 2025

Bihar Election Result Live: NDA की बढ़त के बीच JDU दफ्तर में जुटी अल्पसंख्यक समुदाय की भीड़

बिहार चुनाव के जारी रुझानों में NDA को बढ़त मिलते ही JDU दफ्तर में हलचल और बढ़ गई है। खास बात यह है कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भी बड़ी संख्या में कार्यालय पहुंच रहे हैं। कार्यालय परिसर में लगातार “नीतीश थे, हैं और रहेंगे” के नारे गूंज रहे हैं, जिससे माहौल और उत्साहित हो उठा है।


10:29 AM (IST) • 14 Nov 2025

Bihar Election Result Live: “CM तो नीतीश ही बनेंगे” — जीतन राम मांझी का दावा

मतगणना में NDA को लगातार बढ़त मिलते देख HAM प्रमुख जीतन राम मांझी ने स्पष्ट बयान दिया है कि अगले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे। मांझी ने कहा कि गठबंधन 160 से ज्यादा सीटें हासिल करेगा और नेतृत्व की कमान नीतीश कुमार के हाथों में ही रहेगी।

_______________________________________________________________________________________________________

10:27 AM (IST) • 14 Nov 2025

Bihar Election Result Live: JDU को 80 सीटें मिलने की उम्मीद — केसी त्यागी

JDU नेता केसी त्यागी ने दावा किया है कि पार्टी इस बार लगभग 80 सीटें जीत सकती है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले भी उन्होंने यही अनुमान जताया था। साथ ही कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी को अपनी रणनीति में बदलाव करने की जरूरत है।


10:25 AM (IST) • 14 Nov 2025

Bihar Election Result Live: वारसलीगंज में BJP की अरुणा देवी को बढ़त

वारसलीगंज विधानसभा सीट पर दूसरे राउंड के गिनती के बाद BJP उम्मीदवार अरुणा देवी 2,993 वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं अशोक महतो की पत्नी और उम्मीदवार अनीता देवी अभी पिछड़ रही हैं। सीट पर मुकाबला एकतरफा होता दिख रहा है।


10:21 AM (IST) • 14 Nov 2025

Bihar Election Result Live: “अब विपक्ष EVM–SIR को दोष देगा” — गौरव भाटिया

बिहार में NDA की बढ़त के बीच भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हार सामने दिखते ही विपक्ष अब केवल ईवीएम, वोट चोरी और SIR मामले पर आरोप लगाने में लग जाएगा। भाटिया ने इसे विपक्ष की “पुरानी आदत” बताया।


10:18 AM (IST) • 14 Nov 2025

Bihar Election Result Live: BJP और JDU समान संख्या पर, रोमांच बढ़ा

चुनाव आयोग के नवीनतम रुझानों में BJP और JDU दोनों 70–70 सीटों पर आगे चल रही हैं। दोनों पार्टियों की बराबरी की बढ़त ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। कभी BJP आगे निकलती दिख रही है तो कभी JDU, जिससे तय करना कठिन हो गया है कि सबसे बड़ी पार्टी कौन बनेगी।

10:15 AM (IST) • 14 Nov 2025

Bihar Election Result Live: बेतिया सीट पर वसी अहमद की बढ़त, रेणु देवी पीछे

बेतिया विधानसभा के चौथे राउंड की गिनती में कांग्रेस उम्मीदवार वसी अहमद 592 वोटों से आगे बढ़ गए हैं। वहीं बीजेपी की वरिष्ठ नेता रेणु देवी इस समय पीछे चल रही हैं और मुकाबला दिलचस्प होता दिख रहा है।


10:14 AM (IST) • 14 Nov 2025

Bihar Election Result Live: “SIR विवाद ने असर नहीं डाला” — सुप्रिया श्रीनेत

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत का कहना है कि यह चुनाव पूरी तरह मुद्दों पर लड़ा गया है और जनता ने भी उसी आधार पर मतदान किया है। उन्होंने कहा कि शुरुआती रुझान बदल सकते हैं, इसलिए अभी अंतिम राय बनाना सही नहीं होगा। श्रीनेत ने SIR मामले को लेकर कहा कि यह केस उल्टा नहीं पड़ा है, कई लोग गिरफ्तार हुए हैं और उनमें भाजपा के कई बड़े नाम भी शामिल हैं।


10:11 AM (IST) • 14 Nov 2025

Bihar Election Result Live: 10 बजे तक चुनाव आयोग के रुझान

JDU — 63 सीटों पर बढ़त

BJP — 61 सीटों पर आगे

RJD — 34 सीटों पर आगे

LJP (R) — 17 सीटों पर आगे

कांग्रेस — 10 सीटों पर बढ़त

HAM — 4 सीटों पर आगे

CPIML — 3 सीटों पर बढ़त

RLM — 1 सीट पर आगे

VIP — 1 सीट पर आगे

AIMIM — 1 सीट पर बढ़त

CPIM — 1 सीट पर आगे

BSP — 1 सीट पर बढ़त

निर्दलीय — 1 सीट पर आगे


10:01 AM (IST) • 14 Nov 2025

Bihar Election Result Live: NDA की बढ़त से JDU कार्यालय में बढ़ी हलचल

शुरुआती रुझानों में एनडीए को स्पष्ट बढ़त मिलते ही JDU दफ्तर में कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ने लगी है। पार्टी समर्थक उत्साह में हैं और उनका कहना है कि उन्हें भरोसा था कि नीतीश कुमार ही फिर से सरकार बनाने जा रहे हैं। पार्टी ऑफिस में ढोल–नगाड़ों और जश्न जैसा माहौल बनता दिख रहा है।

Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *