ग्रहण में लाल दिखा चाँद, तस्वीरें देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

“पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान चाँद ने ओढ़ी लालिमा, देशभर से सामने आईं अनोखी तस्वीरें”

आज का चंद्रग्रहण पूरे देश में उत्सुकता का विषय बना हुआ है। कई लोग मानते हैं कि ग्रहण को सीधे आंखों से देखना नुकसानदायक हो सकता है। यह बात सूर्यग्रहण के लिए सही है क्योंकि उसकी तेज़ रोशनी आंखों को नुकसान पहुंचा सकती है, लेकिन चंद्रग्रहण के साथ ऐसा नहीं है। चंद्रग्रहण को नंगी आंखों से देखना पूरी तरह सुरक्षित है। यह अनुभव न केवल सुरक्षित है, बल्कि हमें एक दुर्लभ खगोलीय नज़ारे का साक्षी बनने का शानदार अवसर देता है।

यह ग्रहण रात करीब 9:58 बजे शुरू हो चुका है और 8 सितंबर की रात 1:26 बजे खत्म होगा। इस दौरान लगभग 82 मिनट तक चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की छाया में रहेगा, जो एक बेहद मनमोहक दृश्य होगा।

ये भी देखें – https://youtube.com/shorts/3aDnlxlLbjw?si=C4hB6N6Oeo0POW5R

देश के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहने से देश के ज़्यादातर लोग इस खूबसूरत नज़ारे का आनंद ले उठा रहे हैं। यही वजह है कि लोगों में इस खगोलीय घटना को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

वही, दुनिया भर की कई अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ी संस्थाओं ने चंद्र ग्रहण की तस्वीरें साझा की हैं। नासा ने भी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर चंद्र ग्रहण की रोचक तस्वीर फोटो पोस्ट करते हुए यह जानकारी दी है।
NASA ने लिखा है अफ्रीका, यूरोप, एशिया और ऑस्ट्रेलिया के अधिकांश हिस्सों में आसमान देखने वाले लोग चंद्रग्रहण या “ब्लड मून” भी देख सकेंगे। पूर्ण चंद्रग्रहण (टोटैलिटी) लगभग 17:30 यूटीसी से शुरू होगा और करीब 82 मिनट तक चलेगा।

आज के चंद्रग्रहण को “ब्लड मून” यानी लाल चाँद कहा जा रहा है, इसके पीछे साफ़ वैज्ञानिक कारण है।

जब पूर्ण चंद्रग्रहण होता है, तो पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है। इस स्थिति में सूर्य की सीधी रोशनी चाँद तक नहीं पहुँच पाती और चंद्रमा पृथ्वी की छाया (Umbra) में चला जाता है। लेकिन पृथ्वी का वायुमंडल सूर्य की किरणों को मोड़ देता है।

इस प्रक्रिया में छोटी तरंगदैर्घ्य वाली नीली और हरी रोशनी वायुमंडल में बिखर जाती है, जबकि लंबी तरंगदैर्घ्य वाली लाल और नारंगी रोशनी छाया के किनारों से गुज़रकर चाँद तक पहुँचती है। यही कारण है कि चंद्रमा पर लालिमा छा जाती है और वह “ब्लड मून” की तरह दिखने लगता है।

अगर वातावरण में धूल, धुआँ या बादल अधिक हों, तो यह लाल रंग और भी गहरा तथा तांबे जैसा दिखाई देता है।

Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *