दिल्ली शराब घोटाला केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,कोर्ट ने क्या कहा?
राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, ED और CBI की जांच के बाद आरोपों से मिली राहत
दिल्ली शराब नीति से जुड़े कथित घोटाले मामले में बड़ा फैसला सामने आया है। Arvind Kejriwal और Manish Sisodia को अदालत ने आरोपों से बरी कर दिया है। इस मामले की जांच केंद्रीय एजेंसियों — प्रवर्तन निदेशालय (ED) और सीबीआई (CBI) — दोनों ने की थी।
सीबीआई की एफआईआर के आधार पर ही ईडी ने भी केस दर्ज कर मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच शुरू की थी। जांच के दौरान केजरीवाल और सिसोदिया को हिरासत में लिया गया था और दोनों नेताओं को कई महीनों तक जेल में रहना पड़ा।
कथित शराब घोटाले की कड़ियां दक्षिण भारत से भी जोड़ी गई थीं, जहां से कुछ गिरफ्तारियां भी हुई थींअब
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस हाई-प्रोफाइल केस में दोनों नेताओं को आरोपों से मुक्त कर दिया है। आम आदमी पार्टी के लिए यह फैसला बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है।

आशुतोष झा पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे हिंदी माइक में कंसल्टिंग एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें समसामयिक घटनाएँ, राजनीति एवं विदेश मामलों की गहरी समझ है तथा ग्राउंड रिपोर्टिंग में भी उनका अनुभव अत्यंत व्यापक है।
ज्वाइनिंग डेट: 16 अगस्त 2025

