जॉली एलएलबी 3’ बनी 2025 की 9वीं सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म

नई फिल्मों के बीच भी ‘जॉली एलएलबी 3’ की पकड़ मजबूत, दर्शकों से मिल रहा जबरदस्त प्यार

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के बीच छा गई है। उनकी नई फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। नए-नए रिलीज़ हो रहे फिल्मों के बीच भी इसने अपनी पकड़ मज़बूती से बनाए रखी है।

11 दिनों का सफर

फिल्म ने 19 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। पहले ही दिन 12.5 करोड़ का कारोबार हुआ। इसके बाद वीकेंड पर कलेक्शन और तेज़ हो गया। शनिवार को 20 करोड़ और रविवार को 21 करोड़ की कमाई हुई। पहले हफ्ते में ही फिल्म 74 करोड़ के पार पहुंच गई।

दूसरे हफ्ते में भी कमाई का सिलसिला जारी रहा। 8वें दिन 3.75 करोड़, 9वें दिन 6.5 करोड़ और 10वें दिन 6.25 करोड़ जुटाए। 11वें दिन यानी सोमवार को फिल्म ने करीब 3 करोड़ की कमाई की। अब तक का कुल कलेक्शन 93.50 करोड़ रुपए हो गया है।

‘केसरी- चैप्टर 2’ को पछाड़ा

सिर्फ 11 दिनों में ही ‘जॉली एलएलबी 3’ ने अक्षय कुमार की दूसरी फिल्म ‘केसरी- चैप्टर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ‘केसरी- चैप्टर 2’ का लाइफटाइम कलेक्शन 92.73 करोड़ रहा था। अब उसे पीछे छोड़ते हुए ‘जॉली एलएलबी 3’ 2025 की नवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

100 करोड़ की ओर कदम

अब नज़रें इस बात पर हैं कि फिल्म कब 100 करोड़ का आंकड़ा छुएगी। मौजूदा कमाई को देखकर लगता है कि अगले कुछ दिनों में यह आंकड़ा भी पार हो जाएगा।

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की शानदार जुगलबंदी, कोर्टरूम ड्रामा और हल्की-फुल्की कॉमेडी ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है। यही कारण है कि दर्शक इस फिल्म को थिएटर में जाकर खूब एन्जॉय कर रहे हैं और हर दिन नया रिकॉर्ड बन रहा है।

Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *