लालू-राबड़ी आवास के बाहर RJD नेता ने काटा गदर, भयंकर बवाल !

मधुबन सीट से टिकट कटने पर मदन शाह ने लालू-राबड़ी आवास के बाहर हंगामा किया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बिहार में चुनावी सरगर्मी तेज़ है,इस बीच 10 सर्कुलर रोड स्थित लालू-राबडी आवास के बाहर जमकर हंगामा मच गया ,बड़ी बात ये है कि हंगामा मचाने वाला कोई और नही बल्कि आरजेडी नेता ही है…आखिर ऐसा क्या हुआ कि आरजेडी नेता को लालू-राबडी आवास के बाहर हंगामा करना पड़ गया है पूरी खबर रिपोर्ट में देखें….

दरअसल मधुबन विधानसभा सीट से टिकट के दावेदार रहे मदन शाह का आरजेडी ने टिकट काट दिया बस क्या था…मदन शाह ने आवास के बाहर कुर्ता फाड़ दिया और वही जमीन पर लोटकर जोर-जोर से रोने लगे…वही मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया…जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है…दरअसल वीडियो में मदन शाह ये कहते हुए सुने जा सकते है कि “मैं सालों से पार्टी के लिए मेहनत कर रहा हूं, लेकिन टिकट पैसों के दम पर बांटा गया है. पार्टी ने समर्पित कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर धनबल वालों को प्राथमिकता दी है.” उन्होंने आरजेडी के राज्यसभा सांसद संजय यादव पर भी गंभीर आरोप लगाए. उनका कहना है कि संजय यादव ने टिकट की दलाली की है और पैसे लेकर टिकट बेचा गया है.

घटना के समय लालू के आवास के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया…जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मदन शाह को वहां से हटाया, साथ ही स्थिति को काबू में किया…बड़ी बात ये है की वहीं इस पूरे घटना पर आरजेडी का कोई अधिकारीक बयान नहीं आया है!बता दे कि महागठबंधन में अभी सब कुछ ठीक नहीं है..आपसी मतभेद जारी है..टिकटों को लेकर भी अभी आपसी सहमति नही बनी है…बड़ी बात ये है कि आरजेडी और कांग्रेस के बीच भी मतभेद है…और आमने-सामने की लड़ाई है।

Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *