एशिया कप हॉकी: सुपर – फोर में भारत की दूसरी जीत
एशिया कप हॉकी सुपर-फोर में भारत की लगातार दूसरी जीत, मलेशिया को 4-1 से हराया
एशिया कप हॉकी: भारत ने मलेशिया को 4-1 से हराया, सुपर-फोर में लगातार दूसरी जीतबिहार के राजगीर में चल रहे हीरो मेंस एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में भारतीय हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। सुपर-फोर राउंड में भारत ने लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए मलेशिया को 4-1 से मात दी।इस जीत के बाद भारत ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। टीम का अगला मुकाबला अब छह सितंबर को चीन से होगा। इससे पहले भारत को साउथ कोरिया के खिलाफ कड़े मुकाबले में 2-2 से ड्रॉ खेलना पड़ा था।

0-1 से पिछड़कर बनाई 4-1 की बढ़त
मैच की शुरुआत में ही भारत को झटका लगा जब मलेशिया ने दूसरे मिनट में गोल कर बढ़त बना ली। लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार वापसी की।17वें मिनट में मनप्रीत सिंह ने गोल कर भारत को बराबरी पर ला दिया।सिर्फ दो मिनट बाद ही सुखजीत सिंह ने गोल कर भारत को 2-1 की बढ़त दिला दी।इसके बाद 24वें मिनट में शिलानंद लाकड़ा ने गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया।चौथे क्वार्टर में 38वें मिनट पर विवेक सागर प्रसाद ने गोल दागा और भारत 4-1 से आगे निकल गया।मनप्रीत ने करवाई भारत की वापसीशुरुआती मिनटों में पिछड़ने के बावजूद भारत ने दूसरे क्वार्टर में ही जोरदार वापसी की।

हरमनप्रीत की ड्रैगफ्लिक को ओथमान ने बचा लिया, लेकिन रिबाउंड पर मौजूद मनप्रीत ने गेंद को गोलपोस्ट के निचले कोने में डालकर टीम को बराबरी दिलाई। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने लगातार दबाव बनाए रखा और मलेशिया को वापसी का मौका नहीं दिया।सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़इस जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है।

सोशल मीडिया पर खेल प्रेमी और हॉकी फैंस खिलाड़ियों को बधाई दे रहे हैं। भारत की जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि टीम इंडिया हॉकी में एशिया की सबसे मजबूत दावेदारों में से एक है।


Author
संजना झा पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह हिंदी माइक में बतौर असिस्टेंट एडिटर कार्यरत हैं। उन्हें समसामयिक घटनाएँ, राजनीति एवं लाइफस्टाइल जैसे विषयों में गहरी समझ और लेखन का व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपनी खोजपरक दृष्टि, तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विषयों की गहराई तक पहुंचने की शैली के लिए वह जानी जाती हैं।
ज्वाइनिंग डेट: 16 अगस्त 2025

