पाकिस्तानी महिला ने PM मोदी से लगाई पति पर कार्रवाई की गुहार

पाकिस्तान की महिला ने PM मोदी से लगाई गुहार, पति पर बोले– “दिल्ली में छुपकर दूसरी शादी कर रहा है”

पाकिस्तान में रहने वाली एक हिंदू महिला का मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कराची की रहने वाली निकिता नागदेव ने एक वीडियो जारी कर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे न्याय की मांग की है। महिला का आरोप है कि उसका पति चुपके से दिल्ली में दूसरी शादी करने जा रहा है और उसे वर्षों से भारत आने से रोका जा रहा है।

2020 में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी शादी

निकिता ने बताया कि 26 जनवरी 2020 को उसने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विक्रम नागदेव से शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद विक्रम उसे भारत लेकर आया। महिला का दावा है कि भारत आने के बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई और पति का व्यवहार अचानक बदला-बदला लगने लगा।

वीजा बहाने पाकिस्तान भेजा, खुद भारत में रह गया

निकिता के अनुसार 9 जुलाई 2020 को विक्रम ने वीज़ा से जुड़े तकनीकी कारण बताते हुए उसे जबरन वापस पाकिस्तान भेज दिया। इसके बाद से वह लगातार पति से भारत बुलाने की गुहार लगाती रही, लेकिन विक्रम ने कभी उसे वापस लाने की कोशिश नहीं की।

“मेरी लड़ाई न्याय की है”

वीडियो में निकिता ने भावुक होकर कहा कि वह कई बार भारत आने की कोशिश करती रही, लेकिन हमेशा किसी न किसी बहाने उसे रोक दिया गया। उसका कहना है कि अगर इस मामले में उसे न्याय नहीं मिला, तो बहुत-सी महिलाओं का भरोसा टूट जाएगा।

वह कहती है कि कई महिलाएं ससुराल में मानसिक और शारीरिक शोषण सहती हैं, इसलिए वह चाहती है कि लोग उसकी लड़ाई में उसका साथ दें।

दिल्ली में दूसरी शादी की तैयारी– निकिता का आरोप

निकिता ने दावा किया कि कराची लौटने के बाद उसे पता चला कि विक्रम दिल्ली की एक महिला से दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहा है। उसने यह भी बताया कि कोविड लॉकडाउन के दौरान उसी ने उसे पाकिस्तान लौटने के लिए मजबूर किया, और अब भारत आने से मना कर रहा है।

इस मामले को गंभीर मानते हुए निकिता ने 27 जनवरी 2025 को अपने पति के खिलाफ लिखित शिकायत भी दर्ज की है।

Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *