अमित शाह से मुलाकात के बाद पवन सिंह ने किया बवाल मचाने वाला पोस्ट

सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख पवन सिंह ने विरोधियों पर कसा तंज

भोजपुरी के पावर स्टार एक्टर-सिंगर पवन सिंह ने आज गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संयोजक उपेंद्र कुशवाहा से दिल्ली में मुलाकात की।

इस मुलाकात के बाद स्पष्ट हो गया कि पवन सिंह एक बार फिर भगवा रंग में रंगने वाले हैं। बिहार में कुछ दिनों में विधानसभा चुनाव होने वाला है। पवन सिंह राजपूत जाति से आते हैं और बिहार में राजपूत जातियों की अच्छी-खासी वोट संख्या है। इसके साथ ही पवन सिंह की फैन फॉलोइंग पूरे बिहार में है। इसलिए भाजपा ने एक बार फिर उनको पार्टी में जगह दे दी है। इस मुलाकात के बाद यह भी साफ हो गया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पवन सिंह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा—
“जातिवादी राजनीति के पोषकों के दिल पर आज इस फोटो को देखकर साँप लोट रहा होगा। लेकिन जिनके दिल में विकसित बिहार का सपना बसता है, वो कब तक एक-दूसरे से दूर रह सकते हैं। आज उपेंद्र कुशवाहा जी से मुलाक़ात हुई और उन्होंने दिल से आशीर्वाद दिया। मोदी जी और नीतीश जी के सपनों का बिहार बनाने में आपका बेटा पवन पूरा पावर लगाएगा।

https://www.facebook.com/story.php?story_fbid=1392662035563137&id=100044580602945&rdid=l6FOyA8tr3nYN7rW#

पावर एहिजा से शुरू होला”

2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पहले उन्हें पश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। इसके बाद उनके गानों को लेकर टीएमसी नेता बाबुल सुप्रियो ने निशाना साधा। विवाद बढ़ने के बाद पवन सिंह ने टिकट वापस लौटा दिया। उसके बाद खबर आई कि वह बिहार की किसी लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर ताल ठोक सकते हैं, लेकिन भाजपा ने उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया। इसके बाद उन्होंने काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया। परिणाम यह रहा कि उनकी वजह से उपेंद्र कुशवाहा को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद भाजपा ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था।

हालांकि अब स्थिति बदल गई है। बिहार में विधानसभा चुनाव है और यह चुनाव एनडीए के लिए प्रतिष्ठा का विषय है। इसलिए भाजपा कोई भी कसर छोड़ना नहीं चाहती।

पवन सिंह भाजपा के लिए जीताऊ प्रत्याशी तो हो ही सकते हैं, इसके साथ-साथ वे पूरे बिहार में स्टार प्रचारक की भूमिका भी निभाएंगे। भाजपा को भी उनके साथ आने से फायदा ही होगा। इसलिए अब भाजपा में उनकी एंट्री का रास्ता साफ हो गया है।

गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात से पहले पवन सिंह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उपेंद्र कुशवाहा से भी मिले और सभी कड़वाहटें दूर कर लीं।

Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *