स्मृति ईरानी का पलटवार – “RJD महिलाओं से क्यों डर रही है?”
स्मृति ईरानी का RJD पर वार — “महिलाओं की मदद रोकने की मांग क्यों की गई?”
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा और राजद के बीच बयानबाजी और तेज हो गई है। पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राजद (RJD) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उन्हें यह देखकर हैरानी है कि RJD ने चुनाव आयोग से यह अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत बिहार की 1 करोड़ 30 लाख महिलाओं को मिलने वाले 10 हज़ार रुपये की राशि को रोका जाए।
स्मृति ईरानी ने सवाल उठाया कि “RJD इस तरह दोहरी भाषा में क्यों बात कर रही है? एक तरफ वे महिलाओं के सशक्तिकरण की बात करते हैं और दूसरी तरफ उनके आर्थिक अधिकारों को रोकने की मांग करते हैं।” उन्होंने कहा कि NDA सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं और लोग अब खुद तुलना कर सकते हैं कि कौन सी सरकार वास्तव में विकास चाहती है।
भाजपा नेता ने कहा कि महिलाओं के लिए NDA सरकार की नीतियां मजबूत रही हैं। “एक तरफ NDA की 2 लाख रुपये की सुरक्षा है, तो दूसरी तरफ RJD का 30 हज़ार रुपये का झुनझुना है। बिहार की महिलाएं अब समझ चुकी हैं कि कौन उनके हित में काम कर रहा है,” उन्होंने कहा।
स्मृति ईरानी ने दावा किया कि बिहार की जनता NDA के विकास कार्यों को पहचानती है और इस बार भी भाजपा-एनडीए गठबंधन को भारी समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा, “एक कार्यकर्ता के तौर पर मैं विश्वास दिलाती हूं कि 14 तारीख को BJP-NDA की सरकार बनेगी। जनता इस बार विकास और स्थिरता को चुनेगी।”
केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वे सिर्फ वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं और जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि एनडीए सरकार ने महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए ठोस कदम उठाए हैं।

Author
संजना झा पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह हिंदी माइक में बतौर असिस्टेंट एडिटर कार्यरत हैं। उन्हें समसामयिक घटनाएँ, राजनीति एवं लाइफस्टाइल जैसे विषयों में गहरी समझ और लेखन का व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपनी खोजपरक दृष्टि, तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विषयों की गहराई तक पहुंचने की शैली के लिए वह जानी जाती हैं।
ज्वाइनिंग डेट: 16 अगस्त 2025

