8 सितंबर 2025: दिनभर की प्रमुख खबरें

“8 सितंबर 2025 – आज की सबसे बड़ी और जरूरी खबरें देश-विदेश से। ताज़ा अपडेट्स और प्रमुख घटनाओं की जानकारी यहाँ पढ़ें।”

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। बीआरएस (BRS) और बीजेडी (BJD) ने ऐलान किया है कि वे मतदान में हिस्सा नहीं लेंगे। वहीं विपक्षी दलों ने डॉ. नसीर हुसैन समेत तीन नेताओं को पोलिंग एजेंट नियुक्त किया है।

दिल्ली CM रेखा गुप्ता की फोटो वायरल हुई, जिसमें बैठक के दौरान उनके पति साथ बैठे दिखे। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि उनके पति सरकार चला रहे हैं। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने सफाई दी—कहा यह बैठक उनके विधानसभा क्षेत्र की थी और कामकाज पति देख रहे थे, ये आरोप लगना गलत हैं।

दिल्ली के AIIMS में देश का पहला भ्रूण दान हुआ है। जैन दंपति ने यह साहसिक कदम उठाया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह रिसर्च के क्षेत्र में नई दिशा देने वाला साबित होगा और मेडिकल साइंस के लिए मील का पत्थर होगा।

उत्तराखंड सरकार ने बेड एंड ब्रेकफास्ट स्कीम शुरू की है। इस योजना के तहत पर्यटक अब किराए पर बंगला ले सकेंगे। सरकार का मानना है कि इससे राज्य में पर्यटन को नई गति मिलेगी और स्थानीय लोगों को भी आय का साधन मिलेगा।

—बिहार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता एक नए विवाद में फंस गए हैं। उन्होंने ‘जिया हो बिहार के लाल’ गाने पर बुलेट चलाते हुए एक रील बनाई और इसे फेसबुक पर पोस्ट किया। वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी दलों ने उन पर जमकर निशाना साधा है।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में आम आदमी पार्टी के इकलौते विधायक मेहराज मलिक के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। उन पर DM को गाली देने का आरोप है। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।

भारत और इजरायल के बीच द्विपक्षीय निवेश संधि (BIT) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। वित्त मंत्रालय के अनुसार, इस संधि से दोनों देशों के बीच निवेश और व्यापारिक संबंध और मजबूत होंगे।

नेपाल सरकार ने 4 सितंबर को 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बैन किए थे। इसके विरोध में प्रदर्शन हिंसक हो गए। कई जिलों में कर्फ्यू है और उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश है। अब तक 18 की मौत और 200 से ज्यादा घायल हुए हैं। इस बीच सोशल मीडिया दोबारा शुरू होने और पीएम ओली के इस्तीफे की मांग तेज होने की खबरें हैं।

Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *