ट्रंप का चौंकाने वाला दावा: टैरिफ से खत्म किए 7 युद्ध!
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा – ‘टैरिफ ने हमें सुपरपावर बना दिया, भारत सालों तक लेता रहा सबसे ज्यादा शुल्क’
वॉशिंगटन डीसी: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनकी टैरिफ नीति अमेरिका के लिए एक मजबूत हथियार है। उन्होंने इसे ‘अंतिम युद्ध निपटाने वाला हथियार’ बताते हुए दावा किया कि टैरिफ की वजह से उन्होंने सात युद्ध खत्म कराए।
अलाबामा में यूएस स्पेस कमांड का मुख्यालय स्थानांतरित करने की घोषणा के दौरान ट्रंप ने पत्रकारों से कहा,
“टैरिफ ने न सिर्फ हमारी अर्थव्यवस्था को फायदा पहुंचाया, बल्कि हमें मजबूत बातचीत की ताकत दी। इससे अमेरिका की स्थिति बेहद मजबूत हुई।”
ट्रंप ने कहा कि बाइडेन सरकार के समय अमेरिका कमजोर हुआ था, लेकिन उन्होंने इसे फिर से ताकतवर बना दिया।
“अमेरिका के बिना दुनिया खत्म हो जाएगी। हमने अपनी अर्थव्यवस्था को बहुत मजबूत बनाया है। हम सबसे आगे हैं और सबसे ज्यादा ताकतवर हैं,” उन्होंने कहा।
ट्रंप ने बताया कि टैरिफ से अमेरिका को काफी पैसा मिला है।
“टैरिफ हमें फायदा देता है और हमें बेहतरीन वार्ताकार बनाता है,” उन्होंने कहा।
उन्होंने दावा किया कि टैरिफ के कारण कई व्यापारिक समझौते हुए और युद्ध खत्म हुए।
“मैंने सात युद्ध खत्म किए। ज्यादातर व्यापार से जुड़े थे और टैरिफ की वजह से ये संभव हुआ,” उन्होंने कहा।
भारत पर भी टैरिफ की बात
ट्रंप ने कहा कि भारत के साथ लंबे समय तक अमेरिका का व्यापार एकतरफा रहा। भारत अमेरिकी सामान पर ज्यादा शुल्क लगाता था।
“भारत हमसे सबसे ज्यादा टैरिफ लेता था। 100% तक का टैरिफ लगता था। हार्ले डेविडसन जैसी कंपनी मोटरसाइकिल भारत में नहीं बेच पाती थी, क्योंकि 200% टैरिफ था,” उन्होंने कहा।
बाद में हार्ले डेविडसन ने भारत में प्लांट लगाया, जिसके बाद यह समस्या खत्म हुई।
अभी भारत और अमेरिका के रिश्ते अच्छे हैं, लेकिन रूस से तेल खरीदने के कारण अमेरिका ने भारत पर 50% टैरिफ और अतिरिक्त 25% शुल्क लगाया।
(स्रोत: एएनआई)

Author
संजना झा पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह हिंदी माइक में बतौर असिस्टेंट एडिटर कार्यरत हैं। उन्हें समसामयिक घटनाएँ, राजनीति एवं लाइफस्टाइल जैसे विषयों में गहरी समझ और लेखन का व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपनी खोजपरक दृष्टि, तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विषयों की गहराई तक पहुंचने की शैली के लिए वह जानी जाती हैं।
ज्वाइनिंग डेट: 16 अगस्त 2025

