दिल्ली ब्लास्ट मामले पर इमरान मसूद के बयान पर प्रतिक्रिया
अनमोल बिश्नोई पर वारिस पठान का कड़ा बयान
दिल्ली में हुए आतंकी धमाके को लेकर कांग्रेस नेता इमरान मसूद की टिप्पणी पर भी वारिस पठान ने अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि इस्लाम किसी तरह की हिंसक गतिविधि की इजाज़त नहीं देता और निर्दोषों की हत्या किसी भी धर्म में अपराध मानी जाती है
उन्होंने कहा,
“मसूद की बात सही है। इस्लाम में आत्महत्या और किसी मासूम की हत्या दोनों सख्त रूप से मना है। हम हमेशा आतंकवाद की आलोचना करते हैं। किसी भी आतंकी घटना को धर्म से जोड़ना गलत है और इससे समाज में अनावश्यक तनाव पैदा होता है।”
उन्होंने आगे कहा कि आतंकवाद सिर्फ दहशत फैलाने का हथकंडा है और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए। पठान ने यह भी कहा कि जांच एजेंसियों को ऐसे मामलों में बिना किसी दबाव के काम करने दिया जाना चाहिए, ताकि देश में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो।
पठान के लगातार दो कड़े बयानों के बाद राजनीतिक हलकों में फिर से यह चर्चा शुरू हो गई है कि धर्म, अपराध और आतंकी गतिविधियों को लेकर किस स्तर पर बहस होनी चाहिए।

Author
संजना झा पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह हिंदी माइक में बतौर असिस्टेंट एडिटर कार्यरत हैं। उन्हें समसामयिक घटनाएँ, राजनीति एवं लाइफस्टाइल जैसे विषयों में गहरी समझ और लेखन का व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपनी खोजपरक दृष्टि, तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विषयों की गहराई तक पहुंचने की शैली के लिए वह जानी जाती हैं।
ज्वाइनिंग डेट: 16 अगस्त 2025

