Zomato यूजर्स को झटका: दो साल में 500% बढ़ी प्लेटफॉर्म फीस

दो साल में 500% बढ़ी फीस, अब हर ऑर्डर पर 12 रुपये अतिरिक्त; Zomato ने अगस्त 2023 में शुरू किया था प्लेटफॉर्म शुल्क

Zomato ने फिर बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस अब चुकाने होंगे 12 रुपये, 2 साल में 500 का उछाल खाने का ऑर्डर करने वालों के लिए जेब ढीली करने वाली खबर सामने आई है । देश के बड़े फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato ने एक बार फिर अपनी प्लेटफॉर्म फीस में बढ़ोतरी कर दी है । अब ग्राहकों को हर ऑर्डर पर 12 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा । पहले यह शुल्क 10 रुपये था । यह बदलाव कंपनी की पिछली बढ़ोतरी के एक साल से भी कम समय बाद हुआ है ।

एक साल में कंपनी का दूसरा झटका

Eternal Ltd के मालिकाना हक वाली Zomato ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है जब महंगाई पहले से ही लोगों की चिंता बढ़ा रही है । नई दरों के मुताबिक, अब Zomato से खाना मंगाना 20 तक महंगा हो सकता है । प्लेटफॉर्म फीस का सफर 2 रुपये से 12 रुपये तक सीईओ दीपिंदर गोयल की अगुवाई वाली Zomato ने अगस्त 2023 में पहली बार प्लेटफॉर्म फीस शुरू की थी । तब कंपनी ने हर ऑर्डर पर 2 रुपये का शुल्क लगाया था । दो साल में यह शुल्क 12 रुपये तक पहुंच गया है । यानी गणित के हिसाब से देखें तो यह 500 यानी छह गुना की बढ़ोतरी है ।

कितना ज्यादा देना होगा?

अगर आप 100 रुपये का खाना ऑर्डर करते हैं, तो अब आपको 112 रुपये चुकाने होंगे । यानी केवल प्लेटफॉर्म फीस के कारण 12 अतिरिक्त खर्च । इसके अलावा पैकेजिंग चार्ज और डिलीवरी पार्टनर शुल्क भी अलग से देना होगा । क्यों है यह बढ़ोतरी अहम? हालांकि 12 रुपये सुनने में कम लग सकते हैं, लेकिन लगातार बढ़ती फीस से नियमित ग्राहकों पर बड़ा असर पड़ता है । खासतौर पर उन लोगों के लिए जो रोजाना या सप्ताह में कई बार ऑर्डर करते हैं

Zomato की इस बढ़ोतरी के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि उपभोक्ता इसकी कितनी आलोचना करते हैं या यह बदलाव उनकी आदतों को प्रभावित करता है ।

Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *