गोविंदा ने सुनीता संग तलाक के अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
“उसने बहुत सारी गलतियां की हैं…” बीवी सुनीता संग तलाक के रूमर्स पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी
पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। कई वेबसाइट्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स में यह तक कहा गया कि दोनों के रिश्ते में दूरी बढ़ गई है और वे जल्द अलग हो सकते हैं।
हालांकि अब खुद गोविंदा ने इन सभी अफवाहों पर स्पष्ट जवाब देते हुए सब कुछ साफ कर दिया है।

काजोल और ट्विंकल खन्ना के टॉक शो ‘टू मच’ में पहुंचे गोविंदा ने मुस्कुराते हुए कहा,
“सुनीता एक बच्ची जैसी हैं। मेरे बच्चे भी उन्हें उसी तरह ट्रीट करते हैं। वो बहुत ईमानदार और साफ दिल की हैं। अगर घर में खुशी है, तो उसकी सबसे बड़ी वजह वही हैं।”
गोविंदा ने कहा कि हर शादीशुदा जीवन में छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं, लेकिन अगर प्यार और भरोसा बना रहे, तो कोई रिश्ता नहीं टूट सकता।
“शादी में उतार-चढ़ाव आना स्वाभाविक है। मैंने हमेशा उसे माफ किया है और उसने भी मुझे। यही असली प्यार है,” उन्होंने कहा।
उन्होंने यह भी बताया कि जब उनकी मां का निधन हुआ था, तब सुनीता ने पूरा घर संभाल लिया था।
“वो सिर्फ मेरी पत्नी नहीं, मेरी ताकत हैं। मां के जाने के बाद उन्होंने सब कुछ अकेले संभाला। अगर वो न होतीं, तो शायद मैं भी टूट जाता,” गोविंदा ने कहा।
हाल ही में गणेश चतुर्थी के मौके पर दोनों को साथ देखा गया था। उस दौरान सुनीता ने कहा था,

“गोविंदा हमेशा मेरे पति रहेंगे। कोई हमारे रिश्ते को नहीं तोड़ सकता।”
दोनों की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। गोविंदा और सुनीता की शादी 1987 में हुई थी, लेकिन उन्होंने इसे कई सालों तक छिपाकर रखा।
उनकी बेटी टीना आहूजा का जन्म 1989 में हुआ, जबकि बेटा यशवर्धन अब फिल्मों में एंट्री की तैयारी कर रहा है।
अंत में गोविंदा ने सभी अफवाहों को बेबुनियाद बताते हुए कहा,
“हमारा रिश्ता जैसा पहले था, वैसा ही आज भी है — बस अब और गहरा हो गया है।”

Author
संजना झा पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह हिंदी माइक में बतौर असिस्टेंट एडिटर कार्यरत हैं। उन्हें समसामयिक घटनाएँ, राजनीति एवं लाइफस्टाइल जैसे विषयों में गहरी समझ और लेखन का व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपनी खोजपरक दृष्टि, तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विषयों की गहराई तक पहुंचने की शैली के लिए वह जानी जाती हैं।
ज्वाइनिंग डेट: 16 अगस्त 2025

