नीतीश कुमार ने छोड़ा गृह मंत्रालय,इस मंत्री को मिली जिम्मेदारी
बिहार में नई सरकार का गठन, सम्राट चौधरी बने गृह मंत्री; नीतीश कैबिनेट में हुआ बड़ा बदलाव
बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सभी मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण समारोह के बाद आज मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया। इस बार सबसे बड़ा बदलाव गृह मंत्रालय में देखने को मिला है।
अब तक गृह विभाग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास ही रहता था, लेकिन पहली बार यह जिम्मेदारी किसी और को सौंपी गई है। नए मंत्रिमंडल में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय की कमान दी गई है, जो राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है।
नए मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा — पूरी सूची
- सम्राट चौधरी (डिप्टी सीएम): गृह मंत्री
- विजय कुमार सिन्हा (डिप्टी सीएम): भूमि एवं राजस्व, खान एवं भूतत्व विभाग
- विजय कुमार चौधरी: जल संसाधन, भवन निर्माण विभाग
- दिलीप जायसवाल: उद्योग विभाग
- श्रवण कुमार: ग्रामीण विकास कार्य, परिवहन विभाग
- अशोक चौधरी: ग्रामीण कार्य विभाग
- विजेंद्र यादव: ऊर्जा विभाग
- मंगल पांडेय: स्वास्थ्य विभाग, विधि विभाग
- लेशी सिंह: खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग
- नितिन नवीन: पथ निर्माण, नगर विकास एवं आवास विभाग
- मदन सहनी: समाज कल्याण विभाग
- संतोष सुमन: लघु जल संसाधन विभाग
- सुनील कुमार: शिक्षा विभाग
- रामकृपाल यादव: कृषि विभाग
- जमा खान: अल्पसंख्यक कल्याण विभाग
- संजय टाइगर: श्रम संसाधन विभाग
- अरुण शंकर प्रसाद: पर्यटन, कला एवं संस्कृति विभाग
- रमा निषाद: पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग
- सुरेन्द्र मेहता: पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग
- नारायण प्रसाद: आपदा प्रबंधन विभाग
- लखेन्द्र पासवान: अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग
- श्रेयसी सिंह: सूचना एवं खेल विभाग
- संजय सिंह: लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग
- दीपक प्रकाश: पंचायती राज विभाग
- प्रमोद कुमार चंद्रवंशी: सहकारिता विभाग, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
- संजय पासवान: गन्ना उद्योग विभाग

Author
संजना झा पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह हिंदी माइक में बतौर असिस्टेंट एडिटर कार्यरत हैं। उन्हें समसामयिक घटनाएँ, राजनीति एवं लाइफस्टाइल जैसे विषयों में गहरी समझ और लेखन का व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपनी खोजपरक दृष्टि, तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विषयों की गहराई तक पहुंचने की शैली के लिए वह जानी जाती हैं।
ज्वाइनिंग डेट: 16 अगस्त 2025

