अब तक की सभी बड़ी खबरें: देश-दुनिया की 14 बड़ी घटनाएं एक साथ
राजनीति, सुरक्षा, मौसम और अंतरराष्ट्रीय मामलों की सभी बड़ी खबरों का संक्षिप्त अपडेट
अब तक की सभी बड़ी खबरें
- रक्षा क्षेत्र
भारत ब्रह्मोस मिसाइल के नए वर्जन पर काम कर रहा है। इसकी मारक क्षमता 450 से 800 किमी तक होगी, जिससे दिल्ली से इस्लामाबाद तक निशाना साधा जा सकेगा। - बिहार राजनीति
पटना के ‘पावर सेंटर’ 10 सर्कुलर रोड से लालू परिवार की विदाई हुई। राबड़ी देवी के आवास से सामान रातों-रात शिफ्ट किया गया। - मौसम
कोलकाता में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान गिरकर 12.9 डिग्री सेल्सियस रहा। - असम हिंसा
कार्बी आंगलोंग हिंसा के बाद हालात तनावपूर्ण हैं। 11 हजार लोग घरों में कैद हैं, बाजार बंद हैं। सेना समेत 700 जवानों ने 12 गांवों में फ्लैग मार्च किया, हजारों बाहरी खौफ में हैं। - पंजाब
‘जहां मिले वहां मारो’ की धमकी देते हुए करणी सेना ने पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को जान से मारने की धमकी दी। - राजस्थान
चौमूं में मस्जिद के बाहर पत्थर हटाने पर बवाल हो गया। आधी रात पथराव हुआ और पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
- महिला सुरक्षा
अब कैब बुक करते समय महिला ड्राइवर चुनने का विकल्प मिलेगा। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार का बड़ा कदम। - राजनीति
सम पित्रोदा ने आरोप लगाया कि सरकार राहुल गांधी के विदेश दौरों की निगरानी कर रही है। उन्होंने कहा—दूतावास के अधिकारी उनका पीछा करते हैं और विदेशी नेताओं से मिलने से रोकते हैं। - उत्तर प्रदेश
लखनऊ में प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम खत्म होते ही गमलों की लूट मच गई। लोग टूट पड़े, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। - भूकंप
गुजरात के कच्छ में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। भोर में धरती हिली, लोग नींद से जागकर घरों से बाहर निकल आए। - मनोरंजन
ग्वालियर में शो के दौरान सिंगर कैलाश खेर भड़क गए। उन्होंने बीच में ही स्टेज छोड़ दिया और भीड़ को ‘जानवरों जैसा रवैया’ कहा। - महाराष्ट्र
ठाणे के सरकारी स्कूल में 10वीं की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकी लाश मिली।
INTERNATIONAL
- कनाडा
टोरंटो में 20 वर्षीय भारतीय युवक शिवांक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भारतीय दूतावास ने घटना पर शोक जताया। - अमेरिका–नाइजीरिया
अमेरिका ने नाइजीरिया में ISIS के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। ट्रम्प बोले—मारे गए आतंकियों को ‘क्रिसमस की बधाई’, ये ईसाइयों की हत्या कर रहे थे।

आशुतोष झा पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे हिंदी माइक में कंसल्टिंग एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें समसामयिक घटनाएँ, राजनीति एवं विदेश मामलों की गहरी समझ है तथा ग्राउंड रिपोर्टिंग में भी उनका अनुभव अत्यंत व्यापक है।
ज्वाइनिंग डेट: 16 अगस्त 2025

