भूकंप अलर्ट, सियासी घमासान और देश–दुनिया की बड़ी खबरें

1. बड़े भूकंप की आशंका!गुजरात के कच्छ क्षेत्र में बीते 30 घंटे के दौरान 24 बार धरती हिली। तीन फॉल्ट लाइनें एक साथ सक्रिय पाई गई हैं। विशेषज्ञों ने सतर्क रहने और तैयारी बनाए रखने की सलाह दी है।

2. कांग्रेस में अनुशासन पर फिर बहसदिग्विजय सिंह के बाद शशि थरूर ने भी कांग्रेस को संगठनात्मक अनुशासन का पाठ पढ़ाया। वहीं पवन खेड़ा के ‘गोडसे’ वाले बयान और MP मणिक्कम द्वारा RSS की अलकायदा से तुलना को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है।WEST BENGAL

3. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल को CISF की Y+ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की।

4. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नाम और तस्वीर का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर फर्जी सरकारी ऋण के विज्ञापन चलाए जा रहे हैं। बंगाल पुलिस ने लोगों को धोखाधड़ी से बचने की चेतावनी दी है।

5. जमुई ट्रेन हादसे के बाद हावड़ा–सियालदह रूट की कई ट्रेनें बाधित रहीं। कई ट्रेनों को रद्द किया गया जबकि कुछ के रूट डायवर्ट किए गए, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई।

6. गणना प्रपत्र में जानकारी का मिलान न होने के कारण TMC सांसद काकोली घोष दस्तीदार के परिवार के सदस्यों को सुनवाई के लिए तलब किया गया है। चुनाव आयोग ने इस पर स्थिति स्पष्ट की है।

7. हरिणघाटा से BJP विधायक असीम सरकार को अज्ञात नंबरों से जान से मारने की धमकी मिली, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।

8. तारकेश्वर के TMC विधायक ने SIR प्रक्रिया के दौरान हाथ काटने की धमकी दी। इस पर BJP प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने पलटवार करते हुए कहा— “BJP चुड़ी पहनकर गीत नहीं गाएगी।”NATIONAL

9. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सबमरीन INS वाघषीर में यात्रा की। ऐसा करने वाली वह दूसरी राष्ट्रपति हैं। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने भी सबमरीन सॉर्टी की थी।

10. जम्मू-कश्मीर में छात्र आरक्षण आंदोलन से पहले बड़ी कार्रवाई की गई। पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती समेत कई नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया।

11. गोवा क्लब अग्निकांड मामले में मजिस्ट्रियल जांच में बड़े खुलासे हुए हैं। सामने आया कि क्लब का ट्रेड लाइसेंस 2024 में ही खत्म हो चुका था, लेकिन प्रशासन सोता रहा।

12. गोरखपुर के BRD मेडिकल कॉलेज से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक छात्र पिछले 11 साल से MBBS फर्स्ट ईयर में ही पढ़ रहा है।

13. मध्य प्रदेश में होमवर्क न करने पर बच्चों के कपड़े उतरवाने वाले स्कूल पर ₹1 लाख का जुर्माना लगाया गया है। स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग भी उठी है।

14. उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराकर बीच सड़क पर जा गिरी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चेहरे तक क्षत-विक्षत हो गए। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई।

15. अभिनेता सुनील शेट्टी ने ₹40 करोड़ का तंबाकू विज्ञापन ठुकरा दिया। उन्होंने कहा— “मैं लालच में ऐसा नहीं कर सकता।

INTERNATIONAL16. बांग्लादेश पुलिस ने दावा किया है कि भारत के मेघालय भागे उस्मान हादी की हत्या में शामिल दो संदिग्धों की पहचान कर ली गई है।

Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *