प्रभास की हॉरर कॉमेडी ‘द राजा साहब’ का नया पोस्टर रिलीज, 9 जनवरी को होगी फिल्म रिलीज
प्रभास की हॉरर कॉमेडी ‘द राजा साहब’ का नया पोस्टर जारी, रिलीज से पहले बढ़ा फैंस का उत्साह
साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘द राजा साहब’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। इसी बीच फिल्म मेकर्स ने हॉरर कॉमेडी जॉनर की इस फिल्म से प्रभास का एक और नया पोस्टर रिलीज कर दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। यह फिल्म 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
रिलीज से पहले सामने आए इस नए पोस्टर में प्रभास को हाथ में मशाल पकड़े हुए दमदार अंदाज में दिखाया गया है। फिल्म मेकर्स ने यह पोस्टर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए आंध्र प्रदेश में एडवांस बुकिंग शुरू होने की जानकारी भी दी है। पोस्टर सामने आते ही फैंस ने फायर इमोजी, कमेंट्स और जीआईएफ के जरिए अपना उत्साह जाहिर किया।
हाल ही में फिल्म की टीम ने ‘नाचे नाचे’ गाने का रीमिक्स वर्जन भी रिलीज किया था, जो एक लोकप्रिय बॉलीवुड गाने पर आधारित है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है
फिल्म से जुड़ी अहम जानकारी
‘द राजा साहब’ को मारुति ने लिखा और निर्देशित किया है, जबकि इसका निर्माण पीपल मीडिया फैक्ट्री और आईवी एंटरटेनमेंट के बैनर तले हुआ है। फिल्म में प्रभास के साथ मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार, संजय दत्त और बोमन ईरानी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में पूरे भारत में रिलीज की जाएगी। दो बदलावों के बाद फिल्म को CBFC से U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म का कुल रन टाइम 189 मिनट, यानी करीब 3 घंटे 9 मिनट का है।
प्री-रिलीज इवेंट के दौरान निर्देशक मारुति ने प्रभास के फैंस को भरोसा दिलाया था कि ‘द राजा साहब’ उनकी उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरेगी।
प्रभास की आने वाली फिल्में
‘द राजा साहब’ के बाद प्रभास जल्द ही संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ में नजर आएंगे। इसके अलावा, उनकी मेगा बजट फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल पर भी काम चल रहा है।

Author
संजना झा पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह हिंदी माइक में बतौर असिस्टेंट एडिटर कार्यरत हैं। उन्हें समसामयिक घटनाएँ, राजनीति एवं लाइफस्टाइल जैसे विषयों में गहरी समझ और लेखन का व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपनी खोजपरक दृष्टि, तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विषयों की गहराई तक पहुंचने की शैली के लिए वह जानी जाती हैं।
ज्वाइनिंग डेट: 16 अगस्त 2025

