दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं की चेतावनी
IMD ने 23 राज्यों में Rain Alert जारी किया, आंधी-तूफान और जलभराव को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Aaj Ka Mausam 25 July 2026: देश के कई हिस्सों में गर्मी और उमस के बीच मौसम ने करवट लेने के संकेत दिए हैं। मौसम विभाग (IMD) ने 25 जुलाई को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में Heavy Rain और तेज हवाओं को लेकर Alert जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ इलाकों में Thunderstorm के साथ 60 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं

IMD के अनुमान के मुताबिक उत्तर भारत से लेकर पश्चिम और मध्य भारत के कई राज्यों में बारिश का असर देखने को मिलेगा। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति प्रभावित होने और निचले इलाकों में जलभराव जैसी परेशानियां बढ़ सकती हैं। वहीं कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना भी जताई जा रही है, जिससे किसानों की फसलों कोई नुकसान ना पहुंच सके

राजधानी दिल्ली में 25 जुलाई को बादल छाए रहने के साथ तेज बारिश और आंधी का अनुमान है। दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा। मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर समेत कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
पहाड़ी राज्यों में भी मौसम चुनौतीपूर्ण रह सकता है। उत्तराखंड के कई जिलों में Heavy Rain की संभावना है, जबकि हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है। पहाड़ी इलाकों में प्रशासन ने Landslide और जलभराव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें, अनावश्यक यात्रा से बचें और स्थानीय प्रशासन व मौसम विभाग के Updates पर नजर बनाए रखें।

Author
संजना झा पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह हिंदी माइक में बतौर असिस्टेंट एडिटर कार्यरत हैं। उन्हें समसामयिक घटनाएँ, राजनीति एवं लाइफस्टाइल जैसे विषयों में गहरी समझ और लेखन का व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपनी खोजपरक दृष्टि, तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विषयों की गहराई तक पहुंचने की शैली के लिए वह जानी जाती हैं।
ज्वाइनिंग डेट: 16 अगस्त 2025

