6 सितंबर 2025: दिनभर की प्रमुख खबरें

“6 सितंबर 2025 – आज की सबसे बड़ी और जरूरी खबरें देश-विदेश से। ताज़ा अपडेट्स और प्रमुख घटनाओं की जानकारी यहाँ पढ़ें।”

1 . PM मोदी और ट्रंप के रिश्ते पर सियासी बयानबाजी तेज।
ट्रंप ने कहा – “हमने भारत नहीं खोया”, मोदी ने कहा – “हमारी दोस्ती मजबूत है।”

2. निर्मला सीतारमण ने राज्यों का GST सुधार में सहयोग के लिए धन्यवाद दियाउन्होंने कहा – इससे आम लोगों को राहत मिली।

3. केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने बिहार में NDA के सीट बंटवारे से पहले चिराग पासवान पर हमला बोला…. उन्होंने कहा, “हम 2020 से जानते हैं उनका चाल-चरित्र हेडक्वार्टर का आदेश होगा तो मान्य होगा….

4. जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार चाहे किसी को भी अपना उम्मीदवार बना लेंजनता ने पहले ही उन्हें और उनकी पार्टी को नकार दिया है।

5. BJP नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा के सवाल 50 हजार रुपये में बेचे गए…. SSC ने इन आरोपों को गलत बताया और कहा कि परीक्षा पूरी तरह सुरक्षित है….

6. ओडिशा हाईकोर्ट ने कहा कि माँ के बयान के बावजूद बच्चे का DNA टेस्ट कराना माँ होने का अपमान माना जाएगा।

7. संभल में सपा विधायक इकबाल महमूद के बगीचे से 3.5 बीघा सरकारी जमीन पर चल रहा अवैध कब्जा बुलडोजर चलाकर हटाया गया।

8. छत्तीसगढ़ में नए 14वें मंत्री को लेकर सियासी विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस ने इस मामले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है।

9. Mahindra ने GST सुधार लागू होने से पहले अपनी गाड़ियों जैसे Thar और Scorpio के दाम 1.56 लाख रुपये तक घटा दिए हैं। यह ग्राहकों को बड़ी राहत देगा।

10. आगरा में अनअकैडमी सेंटर के संचालक ने 7 करोड़ रुपये फीस लेकर भाग जाने से 500 से ज्यादा छात्र परेशान हैं।

11. दिल्ली पुलिस में नौकरी मिलने के बाद एक महिला ने पति पर धोखे से शादी करने का आरोप लगाया और उसे छोड़ दियायह मामला हरियाणा के पलवल कोर्ट में चल रहा है।

12. महाराष्ट्र और तेलंगाना में पुलिस ने ड्रग रैकेट पर बड़ी कार्रवाई की12 आरोपी गिरफ्तार किए गए और करीब 12 हजार करोड़ रुपये की अवैध ड्रग्स जब्त की गईं।

Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *