राजगीर में भारत की ऐतिहासिक हॉकी जीत | 4-1 से कोरिया ढेर
भारत ने दमदार प्रदर्शन करते हुए एशिया कप अपने नाम किया और हॉकी विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया। कप्तान दिलप्रीत सिंह ने 2 गोल दागे।
बिहार के राजगीर में आयोजित एशिया कप हॉकी 2025 में भारतीय टीम ने एक बार फिर अपने दमदार खेल से पूरे एशिया को यह संदेश दे दिया कि हॉकी में अब भारत ही असली बादशाह है। इस शानदार जीत के साथ न केवल भारत ने एशिया कप में अपनी ताक़त का लोहा मनवाया, बल्कि हॉकी विश्व कप 2026 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।

मैच की शुरुआत से ही मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा साफ दिखाई दे रहा था। कोरिया की टीम शुरुआत से ही दबाव बनाने में नाकाम रही। इसके उलट, भारतीय खिलाड़ियों ने पहले ही मिनट से कोरिया पर लगातार हमले किए। शानदार पासिंग, तेज स्पीड और जबरदस्त तालमेल के दम पर भारत ने खेल का रुख पूरी तरह अपने पक्ष में रखा।

पहले हाफ में ही भारत ने गोल दागकर कोरिया को हिला दिया। दर्शकों के नारों से पूरा स्टेडियम गूंज उठा। हर गोल के साथ माहौल और रोमांचक होता चला गया। कोरिया ने वापसी की कोशिश जरूर की, लेकिन भारतीय डिफेंस और गोलकीपर ने उन्हें कोई बड़ी सफलता हासिल नहीं करने दी। चौथे क्वार्टर में कोरिया ने एक गोल जरूर किया।
भारत की तरफ से गोल करने वाले खिलाड़ी:
कप्तान दिलप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर 2 गोल दागे।
फॉरवर्ड मनदीप सिंह ने शानदार फील्ड गोल करते हुए 1 गोल किया।
मिडफील्डर आकाशदीप सिंह ने तेज मूव पर 1 गोल दागा।
कोरिया की तरफ से एकमात्र गोल
कोरिया के खिलाड़ी जंग हून-किम ने चौथे क्वार्टर में पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल किया।

वही हॉकी टीम के सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बधाई दी है।
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, हमारी पुरुष हॉकी टीम को एशिया कप 2025 में शानदार जीत के लिए बधाई, जो बिहार के राजगीर में आयोजित हुआ। यह जीत और भी खास है क्योंकि टीम ने defending चैंपियन, दक्षिण कोरिया को हराया!
यह भारतीय हॉकी और भारतीय खेलों के लिए गर्व का क्षण है। हम दुआ करते हैं कि हमारे खिलाड़ी और ऊँचाइयाँ छुएँ और देश के लिए और अधिक गौरव लेकर आएँ!
पीएम मोदी के साथी देश के प्रमुख हस्तियां एवं आम लोगों ने भी सोशल मीडिया पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी है और खुशियों का इजहार किया है।

Author
संजना झा पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह हिंदी माइक में बतौर असिस्टेंट एडिटर कार्यरत हैं। उन्हें समसामयिक घटनाएँ, राजनीति एवं लाइफस्टाइल जैसे विषयों में गहरी समझ और लेखन का व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपनी खोजपरक दृष्टि, तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विषयों की गहराई तक पहुंचने की शैली के लिए वह जानी जाती हैं।
ज्वाइनिंग डेट: 16 अगस्त 2025

