गॉर्डन रामसे का पहला रेस्टोरेंट भारत में – दिल्ली एयरपोर्ट पर खुला स्ट्रीट बर्गर


मिशेलिन-स्टार शेफ गॉर्डन रामसे ने दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर Street Burger लॉन्च किया, जल्द ही मुंबई सहित अन्य एयरपोर्ट्स पर भी खुलेंगे उनके रेस्टोरेंट।
गॉर्डन रामसे का पहला रेस्टोरेंट भारत में
मशहूर सेलिब्रिटी शेफ गॉर्डन रामसे ने भारत में अपना पहला रेस्टोरेंट “स्ट्रीट बर्गर” लॉन्च किया है। यह रेस्टोरेंट दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर खोला गया है। रामसे की कंपनी Gordon Ramsay Restaurants Global ने इसे Travel Food Services के साथ साझेदारी में शुरू किया है। यहां यात्रियों को गॉरमेट बर्गर मिलेंगे, जिनमें रामसे का मशहूर गॉर्डन’स फ्राइड चिकन बर्गर भी शामिल है।
स्ट्रीट बर्गर का भारतीय मेन्यू
भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए यहां खास व्यंजन शामिल किए गए हैं।
बटरनट भाजी बर्गर
तंदूरी पनीर बर्गर
क्रिस्प वेगन बाइट्स और सलाद
हॉट्टर दैन हेल फ्राइज
मिठाइयों में स्टिकी टॉफ़ी पुडिंग
साथ ही मिल्कशेक और कॉकटेल भी उपलब्ध हैं।
भारत में रामसे की आगे की योजना
गॉर्डन रामसे और TFS मिलकर भारत के विभिन्न हवाई अड्डों पर कुल 6 डाइनिंग आउटलेट्स खोलने की योजना बना रहे हैं। इनमें शामिल होंगे:
ऑल-डे डाइनिंग, फ्लाइट से पहले का अनुभव
आर्टिसनल पिज़्ज़ा
गॉरमेट बर्गर
Plane Food To-Go (तेज़ और क्वालिटी मील्स)
रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई एयरपोर्ट पर भारत में दूसरा आउटलेट खुलेगा।
गॉर्डन रामसे रेस्टोरेंट्स के CEO एंडी वेनलॉक ने कहा
“भारतीय हवाई अड्डे हमारी नई कुकिंग जर्नी का मंच हैं। हम उत्साहित हैं कि यात्री इन ज़ायकेदार और रंगीन फ्लेवर को किस तरह अपनाते हैं।“
गॉर्डन रामसे की वैश्विक पहचान
अब दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री मिशेलिन–स्टार शेफ गॉर्डन रामसे के कुछ मशहूर रेसिपी का स्वाद ले सकते हैं। भारत में उनके आने से फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही यहां उनका फुल–फ्लेज्ड रेस्टोरेंट भी खुलेगा।
रामसे ने 1997 में Gordon Ramsay Restaurants की शुरुआत की थी और अब तक अपने करियर में 17 मिशेलिन स्टार्स अर्जित किए हैं ।वे दुनिया के सबसे मशहूर शेफ में गिने जाते हैं, 20 से अधिक कुकबुक्स लिख चुके हैं और कई सुपरहिट कुकिंग शोज़ होस्ट कर चुके हैं, जैसे:
Hell’s Kitchen
Kitchen Nightmares
MasterChef
Gordon Ramsay: Uncharted
Next Level Chef
फिलहाल वे Gordon Ramsay’s Secret Service और Gordon Ramsay’s Food Stars शो होस्ट कर रहे हैं।