बिहार चुनाव में मनोज बाजपेयी? एक्टर ने वायरल वीडियो की सच्चाई बताई

वायरल वीडियो में राजनीति? मनोज बाजपेयी ने बताया सच

मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड और वर्सेटाइल अभिनेताओं में गिने जाते हैं। वहीं बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें एक राजनीतिक पार्टी का प्रमोशन करते हुए दिखाया गया है। वीडियो देखने के बाद लोग हैरान हैं, लेकिन अब अभिनेता ने खुद इस वीडियो की सच्चाई बताई है।

मनोज बाजपेयी ने दिया रिएक्शन
अभिनेता ने अपकमिंग बिहार चुनावों से पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस छेड़छाड़ किए गए वीडियो की कड़ी निंदा की है। उन्होंने बताया कि वीडियो में उनके द्वारा किसी राजनीतिक दल के समर्थन का झूठा दावा किया गया है। दरअसल, यह वीडियो उनके द्वारा ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो के लिए किए गए एक पुराने विज्ञापन का एडिटेड वर्जन है, जिसे राजनीतिक संदेश के रूप में दिखाने के लिए गलत तरीके से एडिट किया गया है।

एक्स पोस्ट में दी सफाई
मनोज बाजपेयी ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर लिखा, “मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मेरा किसी भी राजनीतिक पार्टी से कोई संबंध नहीं है। जो वीडियो वायरल किया जा रहा है, वह मेरे पुराने एड का एक फेक पैच-अप वर्जन है। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि ऐसे भ्रामक कंटेंट को फैलाने से बचें और किसी भी डिस्टॉर्टेड वीडियो पर विश्वास न करें।”

यूज़र्स की प्रतिक्रियाएं
अभिनेता की इस सफाई के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स भी सक्रिय हो गए। एक यूज़र ने लिखा, “अच्छा हुआ आपने सच्चाई बताई। लोगों को ऐसी एडिट क्लिप पर विश्वास करने से पहले जांच करनी चाहिए।” वहीं एक अन्य ने कहा, “सेलिब्रिटीज़ को अब अपने पर्सनल राइट्स की सुरक्षा के लिए कानूनी कदम उठाने की ज़रूरत है।”

सेलेब्स का लीगल एक्शन
गौरतलब है कि हाल के दिनों में कई सेलेब्स ने अपनी पब्लिसिटी और पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए कानूनी कार्रवाई की है। ऋतिक रोशन ने अपने इमेज के अनऑथराइज्ड इस्तेमाल के खिलाफ सुरक्षा ली है, वहीं करण जौहर, सुनील शेट्टी, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और अक्षय कुमार जैसे सितारे भी अपने नाम और चेहरे के गलत इस्तेमाल के खिलाफ सख्त रुख अपना चुके हैं।

Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *