आज की सबसे अहम खबरें: जरूरी अपडेट्स यहाँ पढ़ें

Top News Today: आज की प्रमुख घटनाएँ

1. देश में 2024-25 में कुल खाद्यान्न उत्पादन 357.73 मिलियन टन पहुंचा, जो पिछले साल से 8% ज्यादा है। चावल और गेहूं दोनों की पैदावार रिकॉर्ड स्तर पर रही। तिलहन उत्पादन में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

2. G20 समिट में PM मोदी ने कहा कि पुराना विकास मॉडल संसाधन छीनेता रहा। उन्होंने समावेशी विकास और ड्रग–टेरर नेटवर्क पर वैश्विक संयुक्त कार्रवाई की मांग की। दुनिया में साझा प्रयासों की जरूरत बताई।

3. बिहार में गृह मंत्री सम्राट चौधरी पुलिस विभाग संभालेंगे, लेकिन IAS-IPS ट्रांसफर CM नीतीश करेंगे। इसे सत्ता संतुलन का नया मॉडल बताया जा रहा है। राजनीतिक चर्चा तेज है।

4. CM योगी ने अधिकारियों को घुसपैठियों को चिन्हित कर डिटेंशन सेंटर भेजने का आदेश दिया। कार्रवाई में तुरंत तेजी लाने को कहा गया। सरकार इसे सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा बता रही है।

5. शशि थरूर ने कहा कि चुनावी बयानबाज़ी के बाद दलों को राष्ट्रहित में साथ काम करना चाहिए। उन्होंने अमेरिका का उदाहरण दिया। उनके बयान पर राजनीतिक हलचल बढ़ी।

6. दिल्ली-NCR में प्रदूषण बढ़ने पर नियम सख्त किए गए हैं। स्थिति बिगड़ने पर GRAP-III के तहत स्टेज-4 लागू करने की तैयारी है। हवा की गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई है।

7. ट्रेन के AC कोच में इलेक्ट्रिक केतली में नूडल्स बनाने वाली महिला का वीडियो वायरल हो गया। रेलवे ने जांच शुरू कर दी है। महिला ने दावा किया कि वह 15 लोगों की चाय भी बना सकती है।

8. UP के सुल्तानपुर का युवक पाकिस्तान को संवेदनशील जानकारी भेजते हुए पकड़ा गया। केरल पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। वह छह महीने में एक बार घर आता था।

9. MP हाईकोर्ट ने सिविल जज परिणाम दोबारा जारी करने के निर्देश दिए। कोर्ट ने कहा कि ST वर्ग से एक भी चयन न होना गंभीर है। आयोग से विस्तृत जवाब मांगा गया है।

10. तमिलनाडु चुनाव के लिए कांग्रेस ने सीट शेयरिंग पर कमेटी बनाई। पार्टी ने साफ किया कि वे DMK के साथ ही चुनाव लड़ेंगे। Vijay की पार्टी से गठबंधन की अटकलें खत्म हो गईं।

WEST BENGAL

11. कोलकाता में महात्मा गांधी रोड मेट्रो स्टेशन पर आत्महत्या के प्रयास से सेवा बाधित रही। दो रूट पर मेट्रो सीमित रूप से चल रही है। सुरक्षा बढ़ाई गई है।

12. TMC ने आरोप लगाया कि हर बूथ से 150-200 नाम हटाने की साजिश चल रही है। पार्टी ने SIR प्रक्रिया में गड़बड़ियों का दावा किया। चुनाव आयोग से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

13. जलपाईगुड़ी में बीमार BLO की जगह उसका नाबालिग बेटा सरकारी काम कर रहा था। वह SIR फॉर्म पर हस्ताक्षर भी कर रहा था। स्थानीय लोग असमंजस में हैं।

14. बीरभूम में नाबालिग ने गेंद समझकर बम पर पैर रख दिया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत है। पुलिस जांच कर रही है।

15. बशीरहाट के मटिया में धान के खेत से महिला का रक्तरंजित शव मिला। पास में कपड़ों का बंडल और बैग भी मिला। पुलिस ने जांच शुरू की है।

SPORTS

16. IND vs SA टेस्ट में पहले दिन साउथ अफ्रीका ने 247/6 बनाए। कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए। स्टब्स ने 49 और बावुमा ने 41 रन बनाए।

INTERNATIONAL

17. बांग्लादेश में 24 घंटे के भीतर फिर भूकंप आया, तीव्रता 3.3 रही। कल आए झटकों में 9 लोगों की मौत हुई थी। लोग लगातार डर में हैं।

Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *