विराट की कोहली वापसी से टीम इंडिया में नया जोश, ऑस्ट्रेलिया वनडे में धमाका!
टी20 और टेस्ट से संन्यास के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज में लौटेंगे।
भारतीय क्रिकेट टीम के दो बड़े सितारे विराट कोहली और रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाले हैं। दोनों खिलाड़ियों का चयन इसी महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए लगभग तय माना जा रहा है। BCCI 4 अक्टूबर को आधिकारिक रूप से स्क्वाड की घोषणा कर सकता है। विराट और रोहित ने चैंपियंस ट्रॉफी के बाद कोई मैच नहीं खेला है, लेकिन इस वनडे सीरीज में उनकी वापसी होने की संभावना है। हालांकि, स्क्वाड की घोषणा को स्थगित करने का भी विकल्प BCCI के पास है।
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके अलावा, इंग्लैंड टूर से पहले दोनों ने टेस्ट क्रिकेट से भी विदाई ली थी। उनकी अनुपस्थिति में टी20 टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को मिली थी, जबकि टेस्ट टीम के कप्तान बने शुभमन गिल।
भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलियाई दौरा 19 अक्टूबर से 8 नवंबर तक होगा। पहले 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसमें विराट और रोहित मैदान में उतर सकते हैं। इसके बाद 5 टी20 मैचों की श्रृंखला होगी।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा टीम की कप्तानी संभालेंगे, जबकि विराट कोहली भी टीम में खेलेंगे। चोट के कारण हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत इस वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे।
पिछले हफ्तों से यह अटकलें चल रही थीं कि ऑस्ट्रेलियाई टूर के बाद विराट और रोहित टीम से छुट्टी ले सकते हैं। फिलहाल ये अफवाहें हैं, लेकिन कुछ चयनकर्ताओं का मानना है कि दोनों को 2027 वर्ल्ड कप तक टीम में नहीं रखना चाहिए। इस विषय पर जल्द ही चर्चा होने की संभावना है।
वापसी के साथ ही भारतीय टीम की रणनीति और कप्तानी में बदलाव भी देखने को मिलेगा, और ऑस्ट्रेलिया दौरा दोनों खिलाड़ियों के लिए नई चुनौती और अवसर लेकर आएगा।

Author
संजना झा पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह हिंदी माइक में बतौर असिस्टेंट एडिटर कार्यरत हैं। उन्हें समसामयिक घटनाएँ, राजनीति एवं लाइफस्टाइल जैसे विषयों में गहरी समझ और लेखन का व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपनी खोजपरक दृष्टि, तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विषयों की गहराई तक पहुंचने की शैली के लिए वह जानी जाती हैं।
ज्वाइनिंग डेट: 16 अगस्त 2025

