बिहार में कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी,अब तक 60 उम्मीदवारों का ऐलान !
महागठबंधन में दरार: कांग्रेस और आरजेडी के बीच बढ़ी तकरार, अलग-अलग चुनाव मैदान में उतरने के संकेत
बिहार विधानसभा चुनाव में कभी एक घोड़े की सवारी करने वाली कांग्रेस-आरजेडी अब खुलकर मैदान में एक दुसरे के विरोध में आ गए है… एक समय राहुल-तेजस्वी की जोड़ी को लेकर खूब चर्चा थी, लेकिन आपसी खींचतान,टीकट बंटवारे को लेकर असंतोष ने अंतविरोध पैदा कर दिया है… जिसका नतीजा ये निकला की चुनाव से पहले ही इंडी गठबंधन बिखरता नजर आ रहा है..
दरअसल खबर है कि देर रात कांग्रेस ने अपने चौथे उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है .. इसके साथ ही कांग्रेस ने अब तक बिहार में 60 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है.. बता दे कि कांग्रेस की पहली लिस्ट 16 अक्टूबर को आई थी , जिसमें 48 प्रत्याशियों के नामों पर मुहर थी .. वही दूसरी लिस्ट में 1और तीसरी में 5 उम्मीदवारों का नाम था …

चौथी लिस्ट में इन्हें मिला मिला टिकट
चौथी लिस्ट में कांग्रेस ने अररिया से अबीदुर रहमान, कहलगांव से प्रवीण सिंह कुशवाहा, बरारी से तौकीर आलम, वाल्मीकि नगर से सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा, सिकंदरा विधानसभा सीट से विनोद चौधरी को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है…बड़ी बात ये है कि जिस सीट को लेकर आरजेड़ी और कांग्रेस के बीच विवाद चल रहा है उस पर भी कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है..
इस तरह से महागठबंधन में फूट चुनाव से पहले ही नजर आ रहा है… एक साथ चुनाव लड़ने को लेकर ताल ठोकने वाले राहुल तेजस्वी अब चुनाव से पहले ही बिखरते नजर आ रहे है!

Author
संजना झा पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह हिंदी माइक में बतौर असिस्टेंट एडिटर कार्यरत हैं। उन्हें समसामयिक घटनाएँ, राजनीति एवं लाइफस्टाइल जैसे विषयों में गहरी समझ और लेखन का व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपनी खोजपरक दृष्टि, तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विषयों की गहराई तक पहुंचने की शैली के लिए वह जानी जाती हैं।
ज्वाइनिंग डेट: 16 अगस्त 2025

