महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश सभी …
बारामती में लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा, प्रशासन अलर्ट, जांच जारी
महाराष्ट्र की सियासत से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। महाराष्ट्र सरकार के डिप्टी सीएम और एनसीपी प्रमुख अजित पवार का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि यह हादसा बारामती में लैंडिंग के दौरान हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस विमान में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें खुद डिप्टी सीएम अजित पवार, उनके सुरक्षाकर्मी, सहयोगी और क्रू मेंबर शामिल हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा—“श्री अजित पवार जी जनता के नेता थे और उनका जमीनी स्तर पर मजबूत जुड़ाव था। वे महाराष्ट्र की जनता की सेवा में अग्रणी रहते हुए एक मेहनती व्यक्तित्व के रूप में व्यापक रूप से सम्मानित थे। प्रशासनिक मामलों की उनकी गहरी समझ और गरीब व वंचितों को सशक्त बनाने का उनका जुनून भी सराहनीय था। उनका असमय निधन बेहद चौंकाने वाला और दुखद है। उनके परिवार और असंख्य प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।”
https://x.com/i/status/2016377755471118758

Author
संजना झा पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह हिंदी माइक में बतौर असिस्टेंट एडिटर कार्यरत हैं। उन्हें समसामयिक घटनाएँ, राजनीति एवं लाइफस्टाइल जैसे विषयों में गहरी समझ और लेखन का व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपनी खोजपरक दृष्टि, तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विषयों की गहराई तक पहुंचने की शैली के लिए वह जानी जाती हैं।
ज्वाइनिंग डेट: 16 अगस्त 2025

