बिहार विधानसभा चुनाव: आपकी सीट पर कब होगी वोटिंग जानिए
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 दो चरणों में: पहला चरण 6 नवंबर, दूसरा 11 नवंबर, परिणाम 14 नवंबर घोषित होंगे।
बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव को दो चरणों में कराने का फैसला किया है। पहले चरण के लिए 6 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, वहीं दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को चुनाव परिणाम की घोषणा होगी।
बिहार में कुल 7.42 करोड़ मतदाता होंगे, जिनमें 3.92 करोड़ महिला मतदाता और 14 लाख नए मतदाता शामिल हैं।
90,712 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं और किसी भी बूथ पर 1200 से अधिक वोटर नहीं होंगे।
चुनाव प्रक्रिया में 5 लाख से ज्यादा अधिकारी शामिल होंगे, जिनमें 90,000 से अधिक बूथ लेवल अधिकारी रहेंगे।
11 सीटों पर घोड़ों से पेट्रोलिंग और 197 सीटों पर नाव से पेट्रोलिंग की जाएगी।
हर बूथ पर व्हीलचेयर, रैंप जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी।
EVM पर उम्मीदवारों की रंगीन फोटो और नाम बड़े अक्षरों में दिखाई देंगे।
बिहार में पहले चरण के लिए जिन सीटों पर मतदान किया जाएगा, वे इस प्रकार हैं: गोपालगंज, सीवान, बक्सर, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, भोजपुर
वहीं दूसरे चरण में इन विधानसभाओं पर वोट डाले जाएंगे:
पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर
बिहार का विधानसभा चुनाव इस बार बेहद दिलचस्प होने वाला है। एक तरफ जहां सत्ता पक्ष एनडीए गठबंधन मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा, वहीं महागठबंधन भी अपनी पूरी ताकत से चुनावी मैदान में उतरेगा। वहीं प्रशांत किशोर की नई नवेली जनसुराज पार्टी भी ताल ठोक रही है। हालांकि बिहार की जनता किसे अपना जनादेश देती है, यह तो 14 नवंबर को ही स्पष्ट हो पाएगा।

Author
संजना झा पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह हिंदी माइक में बतौर असिस्टेंट एडिटर कार्यरत हैं। उन्हें समसामयिक घटनाएँ, राजनीति एवं लाइफस्टाइल जैसे विषयों में गहरी समझ और लेखन का व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपनी खोजपरक दृष्टि, तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विषयों की गहराई तक पहुंचने की शैली के लिए वह जानी जाती हैं।
ज्वाइनिंग डेट: 16 अगस्त 2025

