JJD की पहली उम्मीदवार लिस्ट जारी, तेज प्रताप यादव महुआ से चुनावी मैदान में

21 उम्मीदवारों की लिस्ट में युवा और नए चेहरे शामिल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राजनीति में हलचल बढ़ गई है। इसी बीच लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) की पहली उम्मीदवार सूची जारी की है। इस सूची में कुल 21 प्रत्याशियों के नाम शामिल किए गए हैं। तेज प्रताप यादव खुद महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

पार्टी की लिस्ट के अनुसार—

  • महनार: जय सिंह राठी
  • हिसुआ: रवि राज कुमार
  • शाहपुर: मदन यादव
  • पटना साहिब: मीनू कुमारी
  • मनेर: शंकर यादव
  • बेलसन: विकास कुमार कवि
  • बख्तियारपुर: गुलशन यादव
  • बिक्रमगंज: अजीत कुशावाहा
  • जगदीशपुर: नीरज राय
  • अत्री: अविनाश
  • वजीरगंज: प्रेम कुमार
  • बेनीपुर: अवध किशोर झा
  • दुमाओ: दिनेश कुमार सूर्या
  • गोविंदगंज: आशुतोष
  • मधेपुरा: संजय यादव
  • नरकटियागंज: तौरीफ रहमान
  • बरौली: धर्मेंद्र क्रांतिकारी
  • कुचायकोट: ब्रज बिहारी भट्ट
  • बनियापुर: पुष्पा कुमारी
  • मोहिउद्दीन नगर: सुरभि यादव

तेज प्रताप यादव को हाल ही में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से निष्कासित किया गया था। इसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल की स्थापना की और इसे “जनता की आवाज़” बताकर लॉन्च किया। तेज प्रताप पहले बिहार सरकार में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री रह चुके हैं।

वर्ष 2020 के चुनाव में उन्होंने हसनपुर सीट (समस्तीपुर) से RJD प्रत्याशी के रूप में किस्मत आजमाई थी। उस वक्त मुकेश कुमार रोशन ने उन्हें 13,770 वोटों से हराया था। अब वे वैशाली जिले की महुआ सीट से मैदान में उतरेंगे, जो उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षा का नया केंद्र बन गया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि तेज प्रताप यादव इस बार अपने दम पर एक नई युवा राजनीति की शुरुआत करना चाहते हैं। वे खुद को पारंपरिक राजनीति से अलग दिखाने की कोशिश में हैं। उनकी पार्टी का दावा है कि वह युवाओं, किसानों और आम जनता की आवाज़ को विधानसभा तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *